फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पिस्तौल दिखा किसान से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

पिस्तौल दिखा किसान से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Wed, 06 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
पिस्तौल दिखा किसान से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तोशाम। गांव मिरान निवासी एक किसान ने कई लोगों पर पिस्तौल दिखाकर अपहरण करने व मारपीट कर बेहोशी की हालत में छोड़े जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने किसान की शिकायत पर चार नामजद लोगों के अलावा सात अन्य पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव मिरान निवासी सुरेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो जून की रात को करीब 11 बजे खेत में पानी लगाने के लिए घर से निकला था। मिरान चौक पर पहुंचा तो वहां खड़े कैंपर डाले से चार व्यक्ति नीचे उतरे। इनमें ढ़ाणी मिरान निवासी मुकेश ने पिस्टल दिखाया, वहीं पीछे से इसी गांव से सुरेंद्र ने मुझे डंडा मारा और इसके बाद रोहताश व राजा न थप्पड़-मुक्के व डंडे मारने शुरू कर दिए। किसान ने आरोप लगाया कि इसी बीच सफेद कलर की एक और गाड़ी आई जिसमें 5-7 व्यक्ति आए और कैंपर की गाड़ी में मुझे डाल दिया। इसके बाद मै बेसुध हो गया। सुबह होश आया तो पता चला कि तोशाम के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन हूं। सूचना दिए जाने के बाद परिजन मौके पर पंहुचे। मालूम हुआ कि 15 हजार रुपये का मेरा मोबाइल फोन गायब है।
विज्ञापन

किसान की शिकायत पर पुलिस विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी संदीप शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed