फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पिस्तौल दिखाकर शराब ठेकेदार से लूटे 30 हजार

पिस्तौल दिखाकर शराब ठेकेदार से लूटे 30 हजार

Sat, 18 May 2019 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
पिस्तौल दिखाकर शराब ठेकेदार से लूटे 30 हजार
बहल। रोढ़ा व कतवार गांव के बीच शराब ठेकेदार से अज्ञात युवकों ने पिस्तौल के बल पर 30 हजार रुपये लूट लिया। आरोपियों ने ठेकेदार से गले में पहनी सोने की चैन व दो अंगुठियां भी छीन ली। जिस समय हादसा हुआ उस समय ठेकेदार ठेके पर कारिंदों को खाना देकर वापस लौट रहा था। पुलिस ने ठेकेदार की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुुलिस को दी शिकायत में दगड़ौली निवासी धर्मेन्द्र ने बताया कि उसकी गांव ओबरा, हसान, संडवा सहित अन्य ठेकों में हिस्सेदारी है। वह 15 मई को रात करीब 11:30 बजे ओबरा ऑफिस से बोलेरो कैंपर में अपने साथ दिनेश को लेकर पहले हसान गांव के ठेके पर गया था। उन्होंने वहां कारिंदे को खाना दिया तथा वहां से 30 हजार रुपये लेकर कतवार ठेके पर खाना दिया। इसके बाद वे कतवार से रोढ़ा होते हुए वापस ओबरा जा रहे थे कि रोढ़ा व कतवार के बीच सामने से आ रही एक गाड़ी चालक ने उनकी कैंपर में टक्कर मार दी। इससे उनकी गाड़ी का टायर फट गया। इस दौरान उनके पास एक अन्य बोलेरो कैंपर गाड़ी आकर रुकी जिसमें चार लड़के बैठे हुए थे। कैंपर के ड्राइवर ने गाड़ी से नीचे उतरते ही अपने हाथ में लिए हुए पिस्तौल का बट उसके माथे पर दे मारा। जबकि, अन्य तीन लड़कों ने उसके गले में पहनी हुई सोने की चैन और हाथ में पहनी हुई दो अंगुठियां निकाल ली। इसके अलावा उसकी जेब से आरोपियों ने 30 हजार रुपये भी निकाल लिए। बकौल धर्मेंद्र, आरोपियों ने उससे पूछा कि क्या वह बुसान, हसान का ठेकेदार है तो उसने मना कर दिया। इस पर आरोपी युवक उसे इस एरिया में फिर से मिलने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। उसने इसकी सूचना करीब डेढ़ बजे पुलिस कंट्रोल रूम भिवानी में दी। इस पर बहल पुलिस ने मौके पर पहुंची तथा वारदात की जानकारी ली। जांच अधिकारी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed