फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   प्रवीण हत्याकांड़ : पत्नी ने ही करवाई थी प्रवीण की हत्या, मुन्ना से थे अवैध संबंध

प्रवीण हत्याकांड़ : पत्नी ने ही करवाई थी प्रवीण की हत्या, मुन्ना से थे अवैध संबंध

Sun, 17 Feb 2019 01:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
प्रवीण हत्याकांड़ : पत्नी ने ही करवाई थी प्रवीण की हत्या, मुन्ना से थे अवैध संबंध
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। आठ फरवरी को हुए ड्राइवर प्रवीण की हत्या का शनिवार खुलासा किया गया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने सदर थाना पुलिस को बताया कि प्रवीण की हत्या उसकी पत्नी ने ही करवाई थी। आरोपी सुनील उर्फ मुन्ना से मृतक की पत्नी के अवैध संबंध थे। मृतक की पत्नी के कहने पर सुनील ने प्रवीण की हत्या की थी। मामले में तीसरे आरोपी मोनी को गुरुग्राम पुलिस ने वाहर छीनने के मामले में गिरफ्तार किया है। जिसे अब सदर थाना पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी। वहीं चौथे आरोपी दीपक की तलाश में सदर थाना पुलिस ने छापेमारी की।
उल्लेखनीय है कि नौ फरवरी की सुबह भिवानी-चरखी दादरी निर्माणाधीन बाइपास पर कोंट और पूर्णपुरा के बीच 30 वर्षीय ड्राइवर प्रवीण का शव मिला था। प्रवीण मूलरूप से सांकरोड और हाल कोंट रोड बालाजी मंदिर के पास रहता था। जिसके सिर में चोट थी और शरीर पर गाड़ी से कुचले जाने के निशान थे। परिजनों ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका भी जताई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

मामले में जैन चौक चौकी पुलिस ने 11 फरवरी की देर रात दो युवकों को पिस्तौल सहित काबू किया। पकड़े गए युवकों की पहचान लांदड़ी जिला हिसार हाल लक्ष्मीनगर कोंट रोड वासी सुनील उर्फ मुन्ना और इसी कॉलोनी में रहने वाले नितिन उर्फ बिंदू के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक की पत्नी ने की थी मारपीट किए जाने की शिकायत, जिस पर बना हत्या का प्लान
सदर थाना पुलिस ने दोनों आरोपियों नितिन और सुनील उर्फ मुन्ना को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर कोर्ट में पेश किया और तीन दिन के रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान हुए खुलासे में प्रवीण की हत्या उसकी पत्नी ने ही करवाई थी। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सुनील मुन्ना और नितिन उनके पड़ोस में ही रहते थे। इसी दौरान मुन्ना और मृतक प्रवीण की पत्नी मोनिका का संपर्क हुआ। प्रवीण अक्सर मोनिका के साथ मारपीट करता था और वह इस बारे में मुन्ना को बताती थी। मुन्ना ने अपनी पुरानी रंजिश और इसी प्रेम के चक्कर में प्रवीण की हत्या का प्लान बनाया। उस रात भी प्रवीण की पत्नी ने ही सूचना दी थी।
20 हजार में लाया पिस्तौल, दिए सिर्फ आठ हजार
पुलिस रिमांड में सामने आया कि आरोपी सुनील मुन्ना अलीपुर वासी एक युवक से 20 हजार में पिस्तौल खरीदी। उक्त युवक के साथ मुन्ना पटियाला जेल में रहा था। जहां उनकी मुलाकात हुई। जांच में सामने आया कि 20 हजार में पिस्तौल खरीदी मगर दिए महज आठ हजार दिए थे।


आरोपी सुनील मुन्ना और नितिन को तीन दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान मुन्ना ने बताया कि मृतक प्रवीण की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध थे। पत्नी ने ही उसकी हत्या करवाई थी।
जय सिंह, एसएचओ, सदर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed