{"_id":"5c65c459bdec22737c29195a","slug":"161550173273-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डी ग्रुप में भर्ती हुए युवक ने युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डी ग्रुप में भर्ती हुए युवक ने युवती से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। रोहतक गेट स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में दिल्ली में कोचिंग ले रही लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने युवती की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक का हाल ही में ग्रुप डी की भर्ती में चयन हुआ है।
पुलिस को दी शिकायत में नारनौल की लड़की ने बताया कि वह दिल्ली में स्टेनों की कोचिंग ले रही है। आरोपी युवक की उसके साथ करीब डेढ़ माह पहले जान-पहचान हुई थी। इस दौरान आरोपी ने उसे फोन कर भिवानी के रोहतक गेट क्षेत्र में बुलाया और फिर एक निजी गेस्ट हाउस में ले गया। वहां उसने पहले से कमरा बुक कराया था। आरोप है कि युवक ने उसके साथ दुष्कर्म के बाद किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित लड़की ने परिजनों को बताया तो मामला सिटी पुलिस थाने पहुंचा। जांच अधिकारी इंद्रावती ने बताया कि पीड़ित लड़की का मेडिकल कराने के बाद मजिस्ट्रेट बयान दर्ज कराए हैं। आरोपी फरार है, जिसे पुलिस ने शीघ्र गिरफ्तार करने का दावा किया है।