फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एसपीओ और डॉक्टर की पत्नी को करवाया सिविल अस्पातल में भर्ती

एसपीओ और डॉक्टर की पत्नी को करवाया सिविल अस्पातल में भर्ती

Sat, 13 Oct 2018 12:57 AM IST
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
एसपीओ और डॉक्टर की पत्नी को करवाया सिविल अस्पातल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। महिला हेल्पलाइन पर मिली शिकायत के बाद आसलवास मरेठा पहुंची पुलिस के साथ आरोपी डॉक्टर ने पुलिस के साथ मारपीट की। इसके बाद पुलिस ने घायल एसपीओ और डॉक्टर की पत्नी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने बीती रात को ही आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आसलवास मरेठा निवासी प्रीति ने महिला हेल्पलाइन नंबर पर वीरवार शाम को शिकायत की थी कि मेरा पति मुझसे मारपीट कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद जुई चौकी इंचार्ज राम अवतार टीम के साथ गांव पहुंचे। वहां पर महिला का पति डॉ. विक्रम मौजूद था। मौके पर पहुंचे चौकी इंचार्ज राम अवतार ने बताया कि डॉ. विक्रम से पूछताछ की तो वह अभद्र व्यवहार करने लगा। इसके बाद आरोपी डॉ. विक्रम ने वहां पर मौजूद एसपीओ कृष्ण कुमार के साथ मारपीट की और उसकी वर्दी फाड़ दी। पुलिस ने बड़ी मशक्कत के बाद आरोपी को काबू किया। पुलिस ने डॉक्टर की पत्नी की शिकायत पर केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। वहीं, डॉक्टर की पत्नी और एसपीओ को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जूई चौकी इंचार्ज राम अवतार ने बताया कि आरोपी डॉ. विक्रम को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed