{"_id":"5b4660614f1c1b5d478b6184","slug":"161531338849-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"- मजदूर से एटीएम पिन पूछ निकाले 21 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
- मजदूर से एटीएम पिन पूछ निकाले 21 हजार
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जिले में एटीएम बदलकर रुपये निकालने व फोन पर एटीएम कार्ड का पिन नंबर पूछकर लोगों की जेबों पर डाके डालने के केेसों की संख्या बढ़ती जा रही है। पिछले तीन दिन में बदमाशों ने तीन लोगों को अपना शिकार बनाते हुए एक लाख 91 हजार रुपये खातों से निकाल लिये। अब तो बदमाश इतने हाईटेक हो गए हैं कि उन्हें ना तो पिन की जरूरत पड़ रही है ना एटीएम बदलने की। बदमाश खातों से ऑनलाइन शॉपिंग कर डालते हैं। खातों से लोगों के रुपये निकालने के मामले पुलिस के लिए सिरदर्द बन रहे हैं। केस दर्ज तो हो रहे हैं लेकिन ट्रेस नाम मात्र हो रहे हैं। ऐसे में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं।
चार दिन में ये बने ठगी और धोखाधड़ी का शिकार
केस- एक
जगत कॉलोनी निवासी मुकेश शर्मा मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार को गुजारा करता है। 10 जुलाई को उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पास फोन आया और कहा कि वे ओवरसिज बैंक घंटाघर से बोल रहे हैं आपका एटीएम बंद हो गया। आप एटीएम चालू रखने के लिए इसका नंबर बताए। मुकेश ने फोन पर एटीएम नंबर बताया तो उसके खाते से 21 हजार रुपये निकालने का मैसेज आया। इसके चलते वह बैंक में गया तो उन्होंने ऐसा कोई भी फोन करने से मना करते हुए कहा कि बदमाशों ने फोन कर खाते से रुपये निकाले हैं। उसके बाद उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ चोरी व धोखाधड़ी के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
केस-दो
गांव मानहेरू निवासी दीपक ने 9 जुलाई को थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका एटीएम कार्ड मेरे पास है। उसके बावजूद किसी ने उसके एटीएम का क्लोन तैयार कर एक लाख 20 हजार रुपये उसके खाते से निकाले हैं। दीपक ने बताया कि आरोपी ने छह दिन के यह रकम उसके खाते से निकाली। हर दिन उसके खाते से 20 हजार रुपये निकाले गए। पता चलने पर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
केस- तीन
गांव राजपूरा खरकड़ी निवासी जयकिशन ने 8 जुलाई को दी शिकायत में बताया कि बदमाशों ने एमटीएम पिन व आधार कार्ड पूछा था। उसके बाद उसके खाते से 50 हजार रुपये निकाल लिये गए। उसने पहले बैंक जाकर पता किया तो उनके साथ धोखाधड़ी होने की बात पता चली। इसके बाद वे पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।