फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   विद्या नगर से एक ही रात में दो मकानों से हजारों की सॉलर उर्जा प्लेट चोरी

विद्या नगर से एक ही रात में दो मकानों से हजारों की सॉलर उर्जा प्लेट चोरी

Tue, 16 Jan 2018 01:14 AM IST
Updated Tue, 16 Jan 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
विद्या नगर से एक ही रात में दो मकानों से हजारों की सॉलर उर्जा प्लेट चोरी
चोरों ने दो घरों की छतों पर लगी सोलर प्लेटें उड़ाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सर्दी के मौसम में चोर गिरोह सक्रिय हो गये हैं। चोरों ने विद्या नगर स्थित दो मकानों की छतों पर लगी एक लाख रुपये से अधिक की सौर ऊर्जा प्लेट चोरी कर ले गये। सुबह मकान मालिक उठे तो उन्हें चोरी का पता चला। इसके बाद घटना की सूचना सिविल लाइन पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की और मामला दर्ज कर चोरों की खोजबीन शुरू कर दी है।
विद्या नगर निवासी अतुल महराणा ने बताया कि उसने अपने मकान में करीब एक लाख रुपये खर्च कर सौर ऊर्जा प्लेट लगाया हुआ था। रविवार रात को चोर मकान के पिछले हिस्से से अंदर दाखिल हुए और छत पर लगी प्लेट चोरी कर ले गये। इसी तरह अतुल के ही पड़ोसी गौतम के मकान की छत से भी चोर सोलर ऊर्जा प्लेट उखाड़ ले गए। उसे भी सुबह उठने पर ही प्लेट चोरी होने का पता चला। सूचना मिलते ही एएसआई इकबाल व हेडकांस्टेबल वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। हेडकांस्टेबल वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने दोनों मकान मालिकों की शिकायत पर अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। पुलिस द्वारा चोरों की खोजबीन तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

--
दुकान के सामने से बाइक ले उड़े चोर
भिवानी। अंबेडकर कालोनी निवासी एक व्यक्ति की बाइक को चोर उड़ा ले गए। उसने घटना की शिकायत सिटी पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। अंबेडकर कालोनी निवासी सोनू ने बताया कि वह सामान खरीदने के लिए दादरी गेट आया हुआ था। रविवार शाम को अज्ञात व्यक्ति वहां से उसकी बाइक चोरी कर ले गए। सिटी पुलिस थाने में दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed