{"_id":"5d1bb9678ebc3e3c7239afe0","slug":"15620980005-bhiwani-news47","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुएं में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। सिवानी क्षेत्र के गांव खेड़ा के सार्वजनिक कुएं में एक महिला का शव मिला है। शरीर पर चोट के निशान ह ै। जिससे कयास लगाए जा रहे है कि हत्या कर शव कुएं में फेंका गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाया गया जहां से पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने फिलहाल इत्तफाकिया मौत की कार्रवाई की है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है।
सोमवार देर शाम खेड़ा गांव के सार्वजनिक कुएं में एक महिला का शव देखा गया। सरपंच महेंद्र सिंह ने इसकी सूचना सिवानी थाना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और रात को ही शव कुएं से निकलवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिवानी लाया गया जहां बताया गया कि शव तीन से चार दिन पुराना है। पानी में शव गिरा होने के कारण शव फूल भी गया है। जिस कारण शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया।
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि महिला की छाती और कान पर चोट के निशान है। जिस आधार पर कयास लगाए जा रहे है कि हत्या कर शव फेंका गया है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में है। मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। मामले में जांच अधिकारी एएसआई रमेश कुमार ने बताया कि कुएं में महिला का शव मिला है। जिसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल परिसर में अवैध वाहन पार्किंग
महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक रुफर किया गया। पुलिस ने अपना शव वाहन बुलाया। मगर शव गृह की ओर जाने वाले रास्तो पर प्राइवेट वाहनों की भीड़ लगी थी। शव वाहन को भी शव गृह तक जाने के लिए रास्ता नहीं था। जिस कारण करीब आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक पुलिस गाड़ी हटने का इंतजार करती रही।