फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सात एकड़ में ढहाई अवैध डीपीसी और चहारदीवारी

सात एकड़ में ढहाई अवैध डीपीसी और चहारदीवारी

Wed, 26 Jun 2019 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
सात एकड़ में ढहाई अवैध डीपीसी और चहारदीवारी
भिवानी। शहर के बाहरी क्षेत्र में बन रही अवैध कॉलोनियों की शिकायतों के बाद बुधवार को एक बार फिर नगर योजनाकार विभाग की टीम ने अभियान चलाया। टीम ने कोंट रोड पर बनाई जा रही अवैध कॉलोनियों में 55 डीपीसी, 16 चहारदीवारी को जेसीबी से तोड़ा। करीब सात एकड़ जगह से अवैध कब्जे हटाए गए।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार विभाग के पास अवैध कॉलोनियों की शिकायतें आ रही थी। बुधवार को टीम ने पुलिस सुरक्षा में अभियान चलाया। कोंट रोड पर चले अभियान के दौरान दबी जुबान में कुछ लोगों ने विरोध भी किया मगर पुलिस की मौजूदगी के चलते खुलकर कोई भी विरोध नहीं कर सका। जिला नगर योजनाकार राजकीर्ति ने बताया कि अवैध निर्माण हटाने के लिए उपायुक्त ने नगर परिषद सचिव को ड्यूटी मजिस्टे्रट नियुक्त किया गया। ड्यूटी मजिस्टे्रट व पुलिस बल को साथ लेकर कोंट रोड की सात एकड़ जमीन पर लोगों द्वारा किए गए अवैध निर्माण ढहाए गए। इस दौरान सात एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी में 55 डीपीसी, 16 चारदीवारी व तीन अवैध निर्माण को जेसीबी के माध्यम से तोड़ा गया। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण करना गैर कानूनी कार्य है और इसकी इजाजत किसी को नहीं है। उन्होंने नागरिकों से शहर में कहीं भी पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण नहीं करने व अवैध कॉलोनी काटने वाले प्रोपर्टी डीलरों के बहकावे में नहीं आने की अपील की है। उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण हटाने का यह अभियान जारी रहेगा। विभाग द्वारा अवैध निर्माण की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed