फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रेलवे में लोको पायलट लगवाने के नाम पर ऐंठे साढ़े तीन लाख रुपये

रेलवे में लोको पायलट लगवाने के नाम पर ऐंठे साढ़े तीन लाख रुपये

Tue, 25 Jun 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
रेलवे में लोको पायलट लगवाने के नाम पर ऐंठे साढ़े तीन लाख रुपये
भिवानी। रेलवे में लोको पायलट की नौकरी लगवाने के नाम पर एक बेरोजगार युवक से साढ़े तीन लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। बवानीखेड़ा पुलिस ने युवक की शिकायत पर आरोपी दो आरोपी लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव बड़सी जाटान निवासी विनोद कुमार ने बताया कि वह बेरोजगार है। उसने रेलवे का लोको पायलट का पेपर 2018 में दिया था। जिसके कुछ दिन बाद ही उसने वीरेंद्र सिंह नामक युवक ने उसे नौकरी लगवाने का झांसा देकर दस लाख रुपये मांगे। आरोपी उसकी के परिवार में किसी के जान-पहचान का था। इसलिए कई बार कहने पर उसने नौकरी लगने के लिए उसे रोल नंबर दे दिया। रोल नंबर लेने के बाद आरोपी ने नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख रुपये मांगे। बाद में मामला सात लाख रुपये में तय हुआ। जिसके बाद आधी रकम पहले मांगी और आधी रकम नौकरी ज्वाइन किए जाने के बाद देने के लिए कहा। उसने कहा कि वह दिल्ली जा रहा है। उसे आधी रकम पहले देनी होगी। इस पर उसने जैसे-तैसे ढाई लाख रुपये का इंतजाम किया और आरोपी को दे दिए। एक लाख रुपये जल्द देने का भरोसा दिलाया। उसने बताया कि एक लाख रुपये भी उसने एक अक्तूूबर 2018 को उसके हुडा पार्क के सामने स्थित कार्यालय में दे दिए। जिसके बाद उसका रिजल्ट आया और उसकी नौकरी नहीं लगी। उसने जब पैसे वापस मांगे तो वह आनाकानी करता रहा। उसे बाद में पता चला कि आरोपी कई लोगों को नौकरी लगवाने का झांसा देकर पैसे ऐंठ चुके हैं, जिसके बाद उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। बवानीखेड़ा पुलिस ने विनोद की शिकायत पर विरेंद्र यादव व सतीश यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed