फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चिट फंड कंपनी खोलकर 70 लाख ठगने वाला सीएमडी गिरफ्तार

चिट फंड कंपनी खोलकर 70 लाख ठगने वाला सीएमडी गिरफ्तार

Mon, 24 Jun 2019 01:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
चिट फंड कंपनी खोलकर 70 लाख ठगने वाला सीएमडी गिरफ्तार
भिवानी। मोटा ब्याज का लालच देकर भिवानी के सैकड़ों लोगों को करीब 70 लाख का चूना लगाकर फरार हुई चिट फंड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पंजाब के मानसा के मीरपुर गांव निवासी सुखबिंद्र सिंह डांडीवाल को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सिटी पुलिस को 17 मई 2018 को दी गई शिकायत में गांव मंढाणा निवासी मुकेश कुमार ने शिकायत दी थी कि पांच लोगों ने मिलकर साजिश के तहत सर्वहित ग्रुप ऑफ कंपनीज का भिवानी की बागकोठी स्थित एक कार्यालय खोला गया। जिसके तहत कंपनी ने उसे एजेंट बनाया, जिसमें लोगों को मोटा ब्याज का लालच देकर उनका पैसा जमा कराया गया। उसने बताया कि भिवानी के ही एक व्यक्ति ने सेमीनार के जरिए आरोपियों से मुलाकात कराई थी। जिसमें आरोपियों ने कंपनी के अंदर लोगों के खाते खुलवाने पर उसे कमीशन एजेंट के तौर पर रखा था और लोगों के पैसों की गारंटी ली थी। इस पर उसने कंपनी में एजेंट के तौर पर करीबन तीन सौ से चार सौ लोगों के खाते खुलवा डाले और खुद भी पैसा इनवेस्ट कर दिया। करीब 70 लाख रुपये लोगों ने इस कंपनी में जमा करा दिए। उसने बताया कि जून 2009 में उसने कंपनी ज्वाइन की थी। जब लोगों ने कंपनी में जजमा कराया गया पैसा 2016 में वापस मांगना शुरू किया तो आरोपियों ने आना-कानी शुरू कर दी और उसे झांसा देते रहे। लोगों का पैसा वापस नहीं होने पर लोगों ने उनके कहने पर कंपनी में पैसा जमा कराए जाने की बात कही। इस पर जब कंपनी प्रबंधकों से उसने बात की तो जनवरी 2018 में लोगों के जमा पैसे वापस करने से साफ इनकार कर दिया। इसके बाद मामले में शिकायत पुलिस को दी, मगर पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। उसने एसपी को इस संबंध में शिकायत दी। जिसके बाद कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित पांच छह लोगों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ। इस मामले में पुलिस ने पंजाब मानसा मीरपुर गांव निवासी सुखबिंद्र सिंह को गिरफ्तार किया है। इकनॉमिक सैल के जांच अधिकारी एएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस पहले भी इस मामले में पहले भी कई आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका हैं, अब कंपनी के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed