फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   आर्मी हवलदार के बंद मकान से दो लाख के आभूषण और 50 हजार की नकदी चोरी

आर्मी हवलदार के बंद मकान से दो लाख के आभूषण और 50 हजार की नकदी चोरी

Sat, 22 Jun 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
आर्मी हवलदार के बंद मकान से दो लाख के आभूषण और 50 हजार की नकदी चोरी
भिवानी। शांति नगर कॉलोनी में आर्मी में हवलदार के बंद मकान को देर रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। चोर मकान के कमरों के ताले तोड़ अलमारी से करीब दो लाख के आभूषण और करीब 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस और फिंगर प्रिंट टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मामला वीरवार देर रात का है। लक्ष्मीनगर वासी दो भाई रमेश कुमार और सुरेश कुमार आर्मी में है। रमेश कुमार सुबेदार है तो सुरेश कुमार हवलदार। दोनों के आमने-सामने मकान है। रमेश कुमार के लड़के संदीप ने बताया कि उसका चाचा की फिलहाल नागालैंड में पोस्टिंग है। चाचा की तबीयत खराब होने के कारण चाची व परिवार के अन्य सदस्य उनसे मिलने के लिए नागालैंड गए हुए है। उनका मकान बंद था। रात करीब साढ़े 12 बजे तक वह जाग रहा था। सुबह उसकी मम्मी उठी तो पता लगा कि चाचा के मकान के ताले तोड़ चोरी कर ली गई है। जिसकी सूचना उन्होंने जैन चौक चौकी में दी। सुबह सात बजे इसकी सूचना पुलिस को दी थी और साढ़े 10 बजे पुलिस आई। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी आए थे, जिन्होंने अलमारी व अन्य सामान से फिंगर प्रिंट लिए। संदीप ने बताया कि चोर अलमारी से करीब दो लाख के आभूषण और करीब 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। मामले में जैन चौक चौकी इंचार्ज सुरेश कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना आई है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed