{"_id":"5d06969e8ebc3e431f38b2f5","slug":"156071285015-bhiwani-news23","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब ठेके के कारिंदे पर किया तेजधार हथियार से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
शराब ठेके के कारिंदे पर किया तेजधार हथियार से हमला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। गांव दिनोद में बीती देर रात शराब ठेके पर तैनात एक कारिंदे पर गांव के ही कुछ युवकों ने तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को देर रात को ही भिवानी जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं घटना की सूचना सदर पुलिस को दी गई। सदर पुलिस ने घायल युवक की शिकायत पर गांव के ही सात आठ नामजद युवकों के साथ तीन चार अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव दिनोद निवासी प्रतीक ने बताया कि वह शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। आरोपी युवक देर रात को उसके पास शराब लेने पहुंचे थे। जिस पर उसने शराब देने से मना कर दिया था। इसी बात को लेकर हुए विवाद में आरोपी युवकों ने तेजधार हथियार से उस पर ठेका के अंदर घुसकर हमला कर दिया। आरोपी उसे अधमरी हालत में छोड़कर भाग गए। लहूलुहान हालत में प्रतीक को उपचार के लिए देर रात करीबन ढाई बजे भिवानी जिला सामान्य अस्पताल लाया गया, जहां उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। सदर पुलिस के जांच अधिकारी मुख्य सिपाही छोटूराम ने बताया कि गांव दिनोद में शराब ठेके पर कारिंदे के साथ तेजधार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर चोटें पहुंचाने के मामले में सात आठ नामजद सहित तीन चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं घायल को रोहतक पीजीआई रेफर किए जाने के बाद परिजन हिसार के ही एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले में आरोपी युवकों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।