फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   सांड की टक्कर से व्यापारी की मौत

सांड की टक्कर से व्यापारी की मौत

Wed, 12 Jun 2019 01:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:20 AM IST
विज्ञापन
सांड की टक्कर से व्यापारी की मौत
लोहारू। सूरजगढ़ रोड पर सोमवार शाम सांड़ की टक्कर से रेडिमेंट गारमेंट का एक व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए चिड़ावा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान व्यापारी की मौत हो गई। मौत का कारण सांड़ के सींग से पेट में लगी चोट बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर रोष जताया।
विज्ञापन

मामला सोमवार शाम का है। लोहारू वासी 52 वर्षीय व्यापारी मदनलाल सूरजगढ़ रोड पर अपनी बाइक से घर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर लावारिस पशुओं का झुंड आ गया। उसने बाइक भी रोकी। मगर इसी दौरान लावारिस पशुओं ने उसे टक्कर मारी। एक सांड़ का सींग उसके पेट में लगा। जिससे उसके पेट में गहरा जख्म हो गया। आसपास के लोगों ने उसे संभाला और परिजनों को सूचित किया। इसके बाद उसे उपचार के लिए राजस्थान के चिड़ावा के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जाता है कि वह तीन दिन पूर्व ही अपने घर लोहारू आया था।
विज्ञापन

मृतक के चचेरे भाई राजेश कुमार ने बताया कि मदनलाल का नेपाल में रेडिमेंट गारमेंट का बिजनेस है। उसके तीन लड़की और एक लड़का है। दो लड़कियों की शादी कर चुका है। नेपाल से परिवार के बाकी सदस्य भी आ रहे है। जिसके बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर जताया रोष
व्यापारी की मौत के बाद लावारिस पशुओं की समस्या को लेकर नगर पालिका प्रशासन के प्रति रोष तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लावारिस पशुओं के हमलों में पहले भी कई लोग जान गंवा चुके हैं और अनेक घायल हैं। बावजूद इसके समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। लोगों का कहना है कि सब्जी मंडी व आस-पास का क्षेत्र लावारिस पशुओं का गढ़ बना हुआ है। दिन-रात लावारिस पशुओं के झुंड इधर-उधर घुमते रहते है। दादरी मोड़ पर गन्ने का रस बेचने वाले गन्ने की खोई सड़क के किनारे डाल देते हैं। जिसे खाने के लिए लावारिस पशु सारा दिन लड़ते रहते हैं। कई वाहन चालक इनकी चपेट में आकर घायल हो चुके हैं। लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed