{"_id":"5cf96f5fbdec22075b0c1770","slug":"15598508411-bhiwani-news126","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला के पर्स से लाखों के गहने हुए चोरी, चार महिलाओं पर शक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला के पर्स से लाखों के गहने हुए चोरी, चार महिलाओं पर शक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। बैंक कॉलोनी में सिलाई का कार्य करने वाली महिला के घर के अंदर पर्स में रखे लाखों रुपये कीमत के गहने चोरी हो गए। गहने चोरी होने के मामले की शिकायत सिटी पुलिस को दी वहीं पीड़ित महिला ने अपने गहने चोरी होने का शक चार महिलाओं पर भी जताया है। फिलहाल पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर इस मामले की तहकीकात शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में बैंक कॉलोनी निवासी मीनू ने बताया कि वह घर पर ही सिलाई का काम करती है, जबकि उसका पति दिल्ली में नौकरी करता है। वह अपने दो बच्चों के साथ घर में रहती है। मीनू ने बताया कि उसने अपना मंगल सूत्र, सोने की चेन, पांच सोने की अंगूठी, लोकेट, दो जोड़ी कानों की बाली, एक जोड़ी कानूों की छोटी बाली एक छोटे पर्स के अंदर डालकर ड्रेसिंग टेबल की दराज के अंदर रखे थे। गत 30 मई को उसका पिता उसे साढ़े तीन हजार रुपये देकर गया था। इन पैसों को भी उसने उसी गहनों वाले छोटे पर्स के अंदर डालकर रख दिया था। जब उसने गत तीन जून को गहनों वाला पर्स संभाला तो उसके अंदर केवल छोटी बाली ही मिली, जबकि बाकी गहने व नकदी गायब थी। चोरी हुए गहनों की कीमत करीब लाखों में थी। उसने बताया कि उसके घर अक्सर महिलाओं का कपड़े सिलवाने के लिए आना-जाना लगा रहता है। उसने बताया कि गत 31 मई से तीन जून के बीच उसके घर पर चार महिलाएं आई थी, जिनके नाम भी उसने अपनी शिकायत में पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। उसने शक जताया है कि उसके घर के अंदर से गहने इन्हीं चार महिलाओं में से किसी ने चोरी किए हैं। पुलिस ने मौका मुआयना करने के बाद गहने चोरी होने का केस दर्ज कर इस संबंध में अपनी तहकीकात शुरू कर दी।