फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दो गुटों में घमासान, महिलाओं ने बरसाए ईंट-पत्थर, 12 घायल

दो गुटों में घमासान, महिलाओं ने बरसाए ईंट-पत्थर, 12 घायल

Mon, 27 May 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
दो गुटों में घमासान, महिलाओं ने बरसाए ईंट-पत्थर, 12 घायल
भिवानी। रविवार दोपहर करीब 12 बजे नया बाजार भूतों वाली धर्मशाला के समीप जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच घमासान हो गया। लाठी-डंडों के अलावा महिलाओं ने ईंट-पत्थर बरसाए। दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे पर झगड़ा करने के आरोप लगाए। झगड़े में एक पक्ष की तीन महिलाओं सहित सात लोग जख्मी हुए, जबकि दूसरे पक्ष में चार महिलाओं सहित पांच लोग जख्मी होकर अस्पताल पहुंच गए। झगड़े में सभी 12 घायलों को चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद वार्ड में दाखिल कर लिया। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी गई। दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुए पत्थराव के बाद तनाव है।
विज्ञापन

भिवानी जिला सामान्य अस्पताल के वार्ड नंबर चार में उपचाराधीन नया बाजार क्षेत्र निवासी हनुमान ने बताया कि उसकी रजाई गद्दे भरने की दुकान है। उसने करीब छह साल पहले दुकान के समीप ही 15 वर्ग गज जगह राम कुमार को बेच दी थी। जिस पर राजनारायण किरायेदार बैठा हुआ था। उस समय 16 वर्ग गज की रजिस्ट्री कराई गई थी। जिसका भुगतान बाकी था। राजनारायण ने रजिस्ट्री होने के बावजूद जमीन का बकाया देने का वादा किया था। मगर उसे कोई भुगतान नहीं दिया। रविवार को राजनारायण उसकी जगह पर जबरन निर्माण कार्य करने लगा। जिसका उन्होंने विरोध किया तो आरोपी पक्ष की महिलाओं ने उन पर ईंट-पत्थर बरसा दिए। उसने बताया कि जमीन का करीब ढाई लाख रुपये व छह साल के ब्याज का हिसाब बाकी है, जबकि दुकान का मामला न्यायालय में भी विचाराधीन चल रहा है। इसी झगड़ेे में चन्दुहेड़ा निवासी भुक्कल भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जो उसकी दुकान पर गद्दा भराई के बाद उसे लेने आया हुआ था। उसकी आंख के ऊंपर ईंट-पत्थर बरसाए जाने से चोटें लगी। झगड़े में हनुमान के पड़ोस में चाय की दुकान चलाने वाले दुकानदार राजेंद्र को भी गंभीर चोटें आई हैं। इस झगड़े में हनुमान की पत्नी मंजू, भतीजा मनोज व उसकी पत्नी पूनम, छोटे भाई की पत्नी लक्ष्मी को भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन

वहीं दूसरे पक्ष के वार्ड नंबर पांच में उपचाराधीन विद्यानगर कॉलोनी निवासी राजनारायण ने बताया कि उसने आरोपी से दुकान ली थी। जिस पर वह रेडीमेड कपड़ों का काम करता है। उसकी दुकान के पीछे खाली जगह पर उसने निर्माण शुरू किया था कि इसी दौरान उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया और इस झगड़े में उसकी मां ओमल, पत्नी बबली व छोटे भाई की पत्नी अन्नू व सुदेश को चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है। राजनारायण का आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोगों ने उनकी महिलाओं के साथ बदसलूकी करते हुए उनके कपड़े भी फाड़ डाले। दोनों ही पक्षों के घायलों को भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार दिया वहीं इस झगड़े की सूचना पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस मौका मुआयना करने के बाद इस मामले की तहकीकात में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed