फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   मकान से पांच लाख चोरी तो दुकान से 20 हजार का सामान चोरी

मकान से पांच लाख चोरी तो दुकान से 20 हजार का सामान चोरी

Mon, 27 May 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
मकान से पांच लाख चोरी तो दुकान से 20 हजार का सामान चोरी
भिवानी। कलिंगा गांव में जमीदार के मकान से पांच लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई जबकि परिवार के सदस्य घर के ही बरामदे में फर्राटा पंखा चलाकर सो रहे थे। वहीं पटेल नगर में एक कंफेक्शनी की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया और करीब चार हजार की नकदी समेत 20 हजार का सामान चोरी कर लिया। दोनों ही जगह पुलिस टीम और एफएसएल टीम ने पहुंचकर तथ्य जुटाए। चोरी की दोनों ही वारदातें संदिग्ध है और नजदीकियों पर ही पुलिस की शक है। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चोरों ने कलिंगा वासी जमीदार राजेश के मकान को निशाना बनाया। महज दो घंटे में चोर पांच लाख रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। राजेश ने बताया कि वह उसकी पत्नी और दो बच्चे बरामदे में फर्राटा पंखा लगाकर सो रहे थे। रात को पानी की सप्लाई लेट आती है तो 12 बजे सोये थे। रात दो बजे उसकी पत्नी रामरति उठी तो देखा कि कमरे का दरवाजा खुला था। अंदर देखा तो बेड के बॉक्स खुले थे। जिसके बाद उसकी पत्नी ने उसे जगाया। उन्होंने देखा तो बॉक्स में रखे बैग की चेन खोलकर चोर उसमें रखे करीब 1.17 लाख रुपये चोरी कर ले गए। यहां के बाद वे अपनी मां के कमरे में पहुंचे जहां देखा तो पाया कि संदूक का ताला तोड़कर उससे नकदी चोरी कर ले गए। संदूक में उसके 2.55 लाख रुपये और बाकी उसकी मां के रुपये रखे थे। वह शनिवार को ही गेहूं बेचकर आढ़ती से पैसे लेकर आया था। घर में राशि रखने के बार में उन्होंने बताया कि बेटी की शादी करने की तैयारी चल रही है और उसी के लिए सामान खरीदना था।
विज्ञापन

कन्फेक्शनरी की दुकान को भी बनाया निशाना
पटेल नगर, हुडा पार्क की तरफ जाने वाले मोड़ के नुक्कड़ पर स्थित एक कनफेक्शनरी की दुकान का बीती रात चोरों ने ताला चटकाकर हजारों रुपयों का सामान चोरी कर लिया। चोर दुकान के अंदर से हजारों रुपयों के सामान सहित शटर पर लगा ताला भी ले उड़े। रविवार सुबह जब दुकानदार पहुंचा तो दुकान का आधा शटर खुला था। जैन चौक डाकोत गली निवासी जयप्रकाश ने बताया कि उसकी भगवती कन्फेक्शनरी की दुकान है, जिसे शनिवार की देर शाम पौने नौ बजे वह बढ़ाकर घर चला गया था। रविवार सुबह साढ़े सात बजे दुकान पर पहुंचा तो दुकान का आधा शटर खुला था। अंदर पहुंचकर देखा तो दुकान के अंदर रखे दो मोबाइल फोन, करीब चार हजार रुपये की नकदी सहित पांच हजार रुपये की बीड़ी सिगरेट व गुटखा पैकेट चोरी हुए हैं। जयप्रकाश ने बताया कि चोर करीब 20 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस ने मौका मुआयना किया और फिर मोबाइल फारेंसिक साइंस यूनिट भिवानी एफएसएल मधुबन के एएसआई कुलदीप ने दुकान के अंदर चोरों का सुराग लगाने के लिए सबूत जुटाए। सिविल लाइन पुलिस ने जयप्रकाश की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की दोनों वारदातों पर संशय, नजदीकियों पर शक की सूई
चोरी की दोनों वारदातों पर संशय बना हुआ है। यह भी संभावनाएं है कि नजदीकियों ने ही वारदातों को अंजाम दिया हो। कलिंगा गांव में हुई वारदात में पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि संदूक पर लटका ताला कहीं और तोड़कर संदूक पर लटकाया है। संदूक पर ताला तोड़ने संबंधित कोई निशान नहीं है। इसके अलावा चोर ने एक कमरे में संदूक से नकदी चोरी की। वहां तीन संदूक रखी मगर किसी अन्य संदूक को हाथ तक नहीं लगाया। इसी तरह बेड के अंदर रखे बैग की केवल उसी चेन को खोला गया जिसमें नकदी रखी थी। पुलिस चोरी की इस वारदात को संदिग्ध नजर से देख रही है। चोरी की दूसरी वारदात में भी सामने आया कि ताला तोड़ा नहीं गया बल्कि खोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed