फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   झगड़े में घायल युवक की अस्पताल में मौत

झगड़े में घायल युवक की अस्पताल में मौत

Mon, 27 May 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
झगड़े में घायल युवक की अस्पताल में मौत
बहल। करीब चार दिन पूर्व झगड़े में घायल युवक के अचानक पेट दर्द हुआ। परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि चार-पांच दिन पहले कुछ लोगों ने मृतक की पिटाई की थी। पिटाई के दौरान उसे अंदरूनी चोटें आई थी। जिससे उसकी मौत हुई है। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बहल निवासी सोनू ने बताया कि चार-पांच दिन पहले रात को करीब सात-आठ बजे अपने घर पर खाना खा रहा था। इस दौरान उसे गली में शोर सुनाई दिया। उसने बाहर निकलकर देखा कि उसकी मौसी के लड़के राहुल को कस्बे का एक व्यक्ति अपनी पत्नी, भाई और मां के साथ मिलकर पीट रहे है। आरोपियों ने राहुल की लात, घूसों, थप्पड़ व मुक्कों से पिटाई की। उसने और उसके दोस्त ने राहुल को छुड़वाया और उसे घर ले गए। घर ले जाने पर उसे खून की उल्टियां लगी तो उसे दवा दी गई। लेकिन, दो दिन बाद जब फिर उल्टियां लगी तो उसे फिर दवाई दिलवाई गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब दस बजे राहुल की तबीयत फिर बिगड़ी और उसे पेट में दिक्कत हुई तो उसे पहले बहल, फिर हिसार तथा उसके बाद मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि राहुल की मौत आरोपियों द्वारा की पिटाई की वजह से हुई है। पुलिस थाना प्रभारी विक्रम जोसन ने बताया कि मृतक के भाई (मौसी के लड़के) सोनू की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी संजय, उसकी पत्नी, उसकी मां व भाई कृष्ण के खिलाफ हत्या व अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed