फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   विवाहिता को घर में बंधक बनाकर पीटा, पड़ोसी के फोन से पुलिस बुलाई

विवाहिता को घर में बंधक बनाकर पीटा, पड़ोसी के फोन से पुलिस बुलाई

Wed, 22 May 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता को घर में बंधक बनाकर पीटा, पड़ोसी के फोन से पुलिस बुलाई
भिवानी। एक विवाहिता से उसके पति व ससुराल वालों ने मारपीट की और कमरे में बंद कर भूखा-प्यासा रखने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने किसी तरह पड़ोसी के घर जाकर उनके फोन से पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पीड़िता के परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को घायल हालत में बरामद किया। उसे उपचार के लिए भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन

गांव खरक निवासी पंच राजू ने बताया कि उसने अपनी बेटी सरिता की शादी 31 मार्च 2016 को गांव बड़वा निवासी अजीत सिंह के साथ की थी। राजू ने आरोप लगाया कि अजीत का बड़ा भाई सरकारी स्कूल में टीचर हैं, उसने बेटी की शादी से दो दिन पहले ही घर बुलाकर कार की मांग की थी। जिस पर उसने स्पष्ट तौर पर मना कर दिया था। लेकिन सामाजिक दबाव से शादी हो गई। मगर उसकी बेटी को दहेज के लिए ससुराल वालों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। कई बार पंचायती तौर पर सुलह कराने का प्रयास भी किया गया, मगर उसकी बेटी को प्रताड़ित करने का सिलसिला नहीं थमा। इसी दौरान सरिता ने एक बेटी को जन्म दिया जो अब दो साल की हो चुकी है। पंच राजू का आरोप है कि पुलिस का देर रात को उसके पास फोन आया कि उसकी बेटी एक मकान के अंदर डरी सहमी हुई है। इस सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और बेटी की हालत देखकर दंग रह गए। सरिता ने बताया कि दहेज की मांग करते हुए उसके पति व ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और फिर उसे कमरे के अंदर ही बंधक बनाकर भूखा प्यासा रखा गया। सरिता ने बताया कि किसी तरह वह अपने ससुराल वालों के चुंगल से निकलकर गांव में किसी के मकान में पहुंची और वहीं से उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर विवाहिता को बरामद किया और फिर उसके परिजनों को बुलाया। वहीं परिजनों ने घायल सरिता को मंगलवार सुबह भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया, जहां पर पुलिस ने उसके बयान दर्ज कर इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed