फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   पब्लिक हेल्थ विभाग स्टोर से सामान चुराकर जाती तीन महिलाएं गिरफ्तार

पब्लिक हेल्थ विभाग स्टोर से सामान चुराकर जाती तीन महिलाएं गिरफ्तार

Tue, 21 May 2019 12:59 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 12:59 AM IST
विज्ञापन
पब्लिक हेल्थ विभाग स्टोर से सामान चुराकर जाती तीन महिलाएं गिरफ्तार
भिवानी। महम रोड स्थित पब्लिक हेल्थ मुख्यालय के गेट नंबर एक पर बने स्टोर से सामान चोरी मामले में तीन महिला आरोपियों को पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पब्लिक हेल्थ विभाग के जेई पवन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्टोर नंबर दो का इंचार्ज हैं। गेट नंबर एक पर बने स्टोर पर रविवार सुबह छह बजे पहुंचे तो पुलिस की पीसीआर खड़ी थी। जिसने यहां पर चोरी होने के संबंध में सूचना दी। इसके बाद उसने स्टोर में पहुंचकर सामान संभाला तो मेकेनिकल विंग का काफी सामान चोरी किया था। इस पर पुलिस की टीम के साथ महम रोड पर ही एक वाहन एजेंसी के समीप तीन महिलाएं दिखाई दी। जो कचरा उठाने का बैग लिए थी। उनकी जांच पड़ताल की गई तो सरकारी स्टोर से चोरी किया हुआ सामान उनके बैग से बरामद हुआ। जेई पवन ने बताया कि 18/19 की रात को स्टोर से सामान चोरी किया गया था। पुलिस पूछताछ में स्टोर से चोरी सामान मामले में पकड़ी गई महिलाओं ने बवानीखेड़ा के वार्ड नंबर 2 निवासी बिमला, गीता और नाथुवास निवासी बाला बताया। पुलिस ने इन तीनों के खिलाफ सामान चोरी का केस दर्ज कर इन्हें गिरफ्तार कर लिया वहीं चोरी का माल भी पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed