{"_id":"5cd1d648bdec220715067d65","slug":"151557255752-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट से पटाखा बजाता युवक पकड़ा तो ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बुलेट से पटाखा बजाता युवक पकड़ा तो ट्रैफिक पुलिस से भिड़ा युवक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। दिनोद गेट क्षेत्र में मंगलवार सुबह बुलेट बाइक का सायलेंसर बदलकर पटाखा बजाते एक युवक की बाइक को ट्रैफिक एसएचओ की टीम ने रोका तो युवक उनसे भिड़ गया। ट्रैफिक पुलिस युवक को बाइक सहित दिनोद गेट पुलिस चौकी लेकर पहुंची, वहां पर भी पुलिस के सामने युवक ने जमकर हंगामा किया। इसी दौरान पुलिस ने बाइक को इंपाउंड कर दिया तो चालक ने पुलिस से लिखित में माफी मांगी। जिसके बाद पुलिस ने सायलेंसर बदलकर बाइक सीज कर दी।
जिला ट्रैफिक पुलिस थाना प्रभारी अजीत सिंह की टीम इलाके की गश्त कर रही थी कि इसी दौरान सरकुलर रोड दिनोद गेट के समीप एक युवक बुलेट बाइक से पटाखा बजाते हुए आ रहा था। ट्रैफिक पुलिस ने युवक की बुलेट बाइक को रुकवाया और उसकी जांच की तो बाइक के सायलेंसर से पटाखा की तेज आवाज के साथ आग भी निकल रही थी। तेज आवाज से पटाखा बजाकर यातायात नियम तोड़ने पर जब युवक से जब युवक को रोका तो तो वह पुलिस के साथ ही बदतमीजी पर उतर आया। जिसके बाद युवक को दिनोद गेट पुलिस चौकी में लाया गया। मगर खरक निवासी युवक फिर भी नहीं माना और पुलिस के साथ वहां पर भी बदतमीजी पर उतर आया। युवक ने पुलिस को बुलेट की चाबी तक नहीं दी। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने बाइक को इंपाउंड कर दिया और उसे ट्रैफिक पुलिस थाने ले गई। इसी दौरान ट्रैफिक पुलिस ने शहर में डेढ़ दर्जन अन्य वाहनों के भी चालान काटे।