{"_id":"5c967f71bdec22146453728a","slug":"151553366897-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा की कर दी शादी, माता, पिता, दुल्हें व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा की कर दी शादी, माता, पिता, दुल्हें व उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भिवानी। दसवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा की शादी करने का मामला प्रकाश में आया है। जिला संरक्षण अधिकारी की शिकायत पर किशोरी के माता-पिता, दूल्हे बनकर आए युवक और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसके अलावा एक अन्य महिला पर केस दर्ज हुआ है।
मामला आठ फरवरी का है। पुलिस द्वारा जिला संरक्षण अधिकारी को सूचना मिली कि अनाज मंडी चौकी क्षेत्र की एक कॉलोनी में नाबालिग लड़की की शादी की जा रही है। जिस पर पुलिस टीम को साथ लेकर जिला संरक्षण अधिकारी हरबंस कौर पहुंचीं तो शादी हो चुकी थी और लड़की विदा हो चुकी थी। वहां परिजनों से लड़की का जन्म प्रमाण पत्र व अन्य आयु संबंधित दस्तावेज मांगें तो परिजनों ने नहीं दिए। लड़की की शादी रोहतक की एक कॉलोनी निवासी से की गई। जिसके बाद जिला संरक्षण अधिकारी ने अपने स्तर पर जांच-पड़ताल कर स्कूल से किशोरी का जन्म प्रमाण पत्र निकलवाया। जिसके अनुसार लड़की 17 वर्ष की थी। प्रूफ हाथ में आने के बाद जिला संरक्षण अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर किशोरी के पिता फूल सिंह, माता सुनीता, रोहतक वासी दूल्हा सुनील और उसकी मां इंद्रो देवी, एक अन्य महिला अनीता के खिलाफ के बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। नाबालिग की शादी कराने पर दो साल से आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।
हर साल 50 से अधिक नाबालिग की हो रही शादी
सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है। बेटियों को पढ़ाने के प्रति लोग जागरूक हुए हैं। वहीं कन्या भ्रूण हत्या पर भी काफी हद तक लगाम लगी है। इन सबके बावजूद एक भयावह तस्वीर यह भी है कि हर साल 50 से अधिक बेटियों की शादी 14 से 17 साल की उम्र में की जा रही है। बाल विवाह रोकने के लिए नियुक्त जिला संरक्षण अधिकारी स्वयं हरसाल 20 से 25 बाल विवाह रुकवातीं हैं। ये संख्या तो वह है जो पुलिस या जिला संरक्षण अधिकारी के संज्ञान में आती है। इसके अलावा भी हर साल इससे कहीं ज्यादा लड़कियों की शादी कम उम्र में हो रही है।
विज्ञापन
आठ फरवरी को किशोरी की शादी की गई। युवक तो बालिग है मगर लड़की 17 वर्ष की है। सूचना पर पहुंचे तो लड़की वहां से विदा हो चुकी थी। स्कूल से किशोरी का जन्म प्रमाण पत्र के कागजात निकलवाए। मामले में परिजनों और किशोरी के बयान कलमबद्ध किए गए हैं।
हरबंस कौर, जिला संरक्षण अधिकारी
जिला संरक्षण अधिकारी की शिकायत पर नाबालिग की शादी कराने पर उसके माता-पिता, दूल्हे और उसकी मां सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
अनिल कुमार, एसआई, अनाज मंडी चौकी