फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   फसली बीमा के नाम पर 20 हजार करोड़ रुपये गए कंपनियों की जेब में: किरण चौधरी

फसली बीमा के नाम पर 20 हजार करोड़ रुपये गए कंपनियों की जेब में: किरण चौधरी

Sun, 09 Dec 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
फसली बीमा के नाम पर 20 हजार करोड़ रुपये गए कंपनियों की जेब में: किरण चौधरी

विज्ञापन
भिवानी। फसल बीमा योजना भाजपा सरकार का सबसे बड़ा घोटाला है। इस योजना के तहत पूंजीपतियों ने 20 हजार करोड़ रुपये अपनी जेब में डाले हैं। यह बात कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने सेक्टर 13 में कांग्रेस नेता एडवोकेट कुलदीप शर्मा द्वारा आयोजित परिवर्तन सम्मेलन के दौरान कही। सम्मेलन में पहुंची भीड़ से गदगद किरण चौधरी ने कहा कि आरटीआई से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार फसल बीमा योजना के तहत कंपनियों ने 27 हजार करोड़ रुपये जुटाए, जबकि फसल बीमा योजना का भुगतान मात्र सात हजार करोड़ रुपये ही किया गया है। इस प्रकार आम आदमी की जेब पर फसल बीमा योजना के नाम पर डाका डाला गया। इस मामले को वे विधानसभा में भी उठा चुकी है। लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। अकेले भिवानी जिले के किसानों के बीमा के नाम पर 22 करोड़ रुपये लेकर कंपनी फरार हो गई है।

शनिवार को सम्मेलन में बतौर मुख्यातिथि पहुंची किरण चौधरी ने अप्रत्यक्ष रूप से हरियाणा प्रदेश की बागडोर उनके हाथों में सौंपने के लिए जनता से वोट की अपील की। किरण चौधरी ने हाल ही में विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि 11 दिसंबर को परिणाम आ जाएंगे। जिसमें चुनाव वाले राज्यों में भाजपा के झूठ को मतदान के माध्यम से जनता सामने लाएगी। देश में बेरोजगारी के मुद्दे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि 2 करोड़ रोजगार देने के वायदे के बाद भी आज युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। इसके पीछे राज्य व केंद्र सरकार की खराब नीतियां रही। उज्जवला योजना को भी उन्होंने झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि गैस कनेक्शन के नाम पर 1600 रुपये गैस उपभोक्ताओं से उगाहे गए। उन्होंने कहा कि केंद्र में कांग्रेस की सरकार आने पर 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा और व्यापारियों के लिए जीएसटी को सरल बनाने का काम किया जाएगा। इस अवसर पर सम्मेलन के आयोजक कुलदीप शर्मा एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश की जनता अबकी बार बदलाव का मन बना चुकी है। सम्मेलन में रामप्रताप शर्मा, परमजीत मड्डू, अशोक शर्मा एडवोकेट, प्रदीप वशिष्ठ, विजय जोशी, अरविंद श्योराण, भगवान दास महता, पवन परमार, ललित चौहान, सुनील शर्मा, सुनील गोठवाल, राजपाल चौधरी, डा. सदानंद महाराज, सूरजभान, रमेश यादव, बलदेव शर्मा, दिनेश गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed