फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नौ ताले तोड़ तीन जगह चोरी, दो जगह ताले तोड़ मगर खाली हाथ लौटे

नौ ताले तोड़ तीन जगह चोरी, दो जगह ताले तोड़ मगर खाली हाथ लौटे

Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 12:22 AM IST
विज्ञापन
नौ ताले तोड़ तीन जगह चोरी, दो जगह ताले तोड़ मगर खाली हाथ लौटे

विज्ञापन
भिवानी। जैन चौक चौकी के पुराना पटवार खाना क्षेत्र में चारों ने देर रात जमकर उत्पात मचाया। तीन जगह नौ ताले तोड़कर लाखों की नकदी व आभूषण चोरी कर लिए। जबकि दो जगह ताले तो तोड़ दिए लेकिन चोरी में सफल नहीं हो सके। चोरी की घटना के बाद पुलिस ने मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बेटी के इलाज के लिए गए थे हिसार, घर से सवा लाख की चोरी
पुराना पटवार खाना क्षेत्र में किराये पर रहने वाले कृष्ण कुमार भिवानी कोर्ट में एडीजे के स्टेनो है। उसकी पांच वर्षीय बेटी सिद्धी की तबीयत खराब होने पर आठ नवंबर को हिसार लेकर गए थे। हिसार के अस्पताल में बेटी का इलाज चल रहा है। रविवार सुबह पांच बजे पड़ोसियों ने फोन पर चोरी की सूचना दी। जिसके बाद वे घर पहुंचे तो देखा कि सारा सामान बिखरा हुआ था। घर से नकदी, ज्वैलरी, एलईडी आदि सामान गायब था। एलईडी तो एक कपड़े में लिपटी हुई घर से थोड़ी दूरी पर खाली प्लॉट में मिली है। चोर घर से 22 हजार रुपये की नकदी, एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चांदी की बच्चों की पायल, एक जोड़ी चांदी की पायल, तीन-चार चांदी की चुटकी, सोने की बालियां, 4-5 चांदी के सिक्के, गुल्लक से करीब पांच हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। चोरों ने घर में तीन ताले तोड़े। इसके अलावा घर में चोरों का कुछ सामान एक चाकू, एक लोहे की रॉड, एक अन्य औजार भी मिला है।
विज्ञापन

बहन के बच्चे का जन्मदिन था, घर में हो गई चोरी
कृष्ण कुमार के मकान से दो मकान छोड़ दिल्ली में रहने वाली महिला राज का मकान है। मकान के दो कमरे किराये पर दे रखे है और एक स्वयं का सामान है। चोरों ने यहां तीनों कमरों के ताले तोड़े। किराएदार भगवान देवी ने बताया कि उसकी बहन भी पड़ोस में ही रहती है। जिसके बच्चे के जन्मदिन की पार्टी थी और वह अपनी बहन के घर ही सो गई। सुबह चोरी का पता लगा। चोर कमरे से करीब पांच हजार की नकदी और एक जोड़ी सोने की बालियां चोरी कर ले गए। मकान मालकिन के कमरे की रखी अलमारी का दरवाजा तक तोड़ दिया। तीसरे कमरे में किराएदार सुनील जग्गा ने क्रोकरी के सामान का गोदाम बना रखा है। चोरों ने यहां ताला तोड़ने के बाद सामान बिखेर दिया और तोड़ भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंदिर से दानपात्र चोरी
चोरों ने बीरवान पाना अहीर वाली गली में बाबा रामदेव मंदिर धर्मशाला से दान पात्र चोरी किया। जिसमें करीब 70 हजार की नकदी बताई जा रही है। मंदिर की देखभाल करने वाले श्याम लाल ने बताया कि साल में एक बार दान पात्र खोला जाता है और उसमें जमा राशि से जागरण करवाया जाता है।। चोर दो ताले तोड़ दान पात्र से नकदी चोरी कर ले गए।
चोरी की शिकायत पर जांच की जा रही है। मुकदमे दर्ज कर आसपास पूछताछ की जा रही है और जिन दुकानों के बाहर सीसीटीवी लगे है, उनकी भी जांच की जाएगी।
बिक्रम सिंह, एसएचओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed