फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एक कर्मचारी फार्म भरने के रूपये ले रहा था तो एक उसके पास बच्चों व अभिभावकों को भेज रहा था

एक कर्मचारी फार्म भरने के रूपये ले रहा था तो एक उसके पास बच्चों व अभिभावकों को भेज रहा था

Thu, 13 Sep 2018 01:28 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
एक कर्मचारी फार्म भरने के रूपये ले रहा था तो एक उसके पास बच्चों व अभिभावकों को भेज रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से अभिभावकों और विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा देने के लिए शुरू किए गए सरल पोर्टल के नाम से ही लूट शुरू हो गई। प्राइवेट कंप्यूटर संचालक तो फार्म भरने के मन माफिक रुपये वसूलते ही हैं, बोर्ड में भी अनुबंध आधार पर लगे कर्मचारी वसूली कर रहे हैं। ऐसे ही एक बोर्ड कर्मचारी की शिकायत बोर्ड चेयरमैन को की गई है। इस पर आरोपी कर्मचारी को बोर्ड चेयरमैन ने बुलाया। जांच में सामने आया कि अनुबंध आधार पर लगा एक अन्य कर्मचारी लोगों को उक्त कर्मचारी के पास भेजता था। दोनों की मिलीभगत से यह खेल चल रहा था। फिलहाल बोर्ड प्रशासन ने दोनों पर एक्शन की तैयारी कर ली है।
मामला मंगलवार का है। कैरू वासी एक व्यक्ति अपने बच्चे के कागजात के लिए हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड पहुंचा। यहां बताया गया कि अब डुप्लीकेट फार्म के लिए ऑनलाइन आवेदन होगा। इसके लिए बोर्ड की वेबसाइट पर सरल पोर्टल शुरू किया गया है। बोर्ड भवन के भूतल पर अनुबंध आधार पर लगे एक कर्मचारी ने उसे ऑनलाइन फार्म भरवाने के लिए प्रथम तल पर अनुबंध आधार पर लगे अन्य कर्मचारी के पास भेज दिया। उक्त कर्मचारी ने फार्म भरा और 100 रुपये शुल्क लिया। इस तरह शुल्क लिए जाने की आवेदक ने बोर्ड चेयरमैन को शिकायत की। इसके बाद उक्त कर्मचारी को बुलाकर रुपये वापस दिलाए गए। जांच में सामने आया कि उक्त आरोपी कर्मचारी अनेक लोगों से इस तरह फार्म भरवाने की एवज में 100 से 200 रुपये वसूल चुका है जबकि बोर्ड प्रशासन की ओर से यह सब नि:शुल्क है।
विज्ञापन

प्राइवेट सेंटर ऑनलाइन आवेदन के वसूल रहे 500 रुपये
शहर में प्राइवेट कंप्यूटर सेंटर संचालकों ने भी ऑनलाइन आवेदन के नाम पर लूट मचा रखी है। शिक्षा बोर्ड के बाहर ही प्राइवेट दुकानों पर ऑनलाइन फार्म आवेदन के 500 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। बोर्ड परिसर में आने के बाद मजबूरन अभिभावक इन दुकानदारों के हाथों ठगे जा रहे हैं। बोर्ड अधिकारियों के संज्ञान में भी यह मामला आया है मगर उनका कहना है कि इस पर रोक बोर्ड अधिकारी नहीं लगा सकते। इस पर जिला प्रशासन ही कोई एक्शन ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरल पोर्टल पर सात दिन में डुप्लीकेट सर्टिफिकेट देने का है प्रावधान
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड प्रशासन ने 16 अगस्त से सरल पोर्टल की शुरूआत विद्यार्थियों की सुविधा के लिए शुरू की थी। इसके तहत माइग्रेसन सर्टिफिकेट, डुप्लीकेट सर्टिफिकेट या आंसरसीट की कॉपी लेने के लिए बोर्ड परिसर के चक्कर काटने की बजाए ऑनलाइन ही आवेदन किया जा सकेगा और सात दिन के अंदर जरूरी कागजात मिल जाएंगे।

वर्जन::::
सरल पोर्टल के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के बदले बोर्ड में एक कंप्यूटर कंपनी के तहत लगे कर्मचारी द्वारा रुपये लेने की शिकायत आई है। इसकी जांच करवाई जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-डा. जगबीर सिंह, चेयरमैन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed