{"_id":"5ab6a4994f1c1b51408b4dfe","slug":"151521919129-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों में सीधी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बाइकों में सीधी टक्कर, पति की मौत, पत्नी घायल
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो मोटरसाइकिलों की सीधी टक्कर, पति की मौत, पत्नी गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
कैरू।
गांव लेघां भानान के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में दूसरी बाइक पर दो युवकों को भी गंभीर चोटें आई हैं।
शनिवार को भिवानी-बहल मार्ग पर गांव लेघां भानान के नजदीक आमने-सामने से आ रही दो मोटरसाइकिलों की टक्कर होने से 22 वर्षीय अजय निवासी बवानीखेड़ा की मौत हो गई। बाइक पर उसके साथ सवार पत्नी पिंकी हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवक भी हादसे में घायल हो गए। सभी को राहगीरों ने सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। यहां से पिंकी को पीजीआई रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर एएसआई उमेद सिंह पुलिस कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। जांच अधिकारी ने बताया कि युवकों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी घायल युवकों की पहचान नहीं हो पाई है। मामले की जांच की जा रही है।