{"_id":"59de6c8a4f1c1bc9678b5504","slug":"151507749002-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हथियारों का जखीरा : आरोपियों को भेजा छह दिन के रिमांड पर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हथियारों का जखीरा : आरोपियों को भेजा छह दिन के रिमांड पर
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हथियारों का जखीरा : आरोपियों को भेजा छह दिन के रिमांड पर
लोहारू। कुड़ल गांव की बैणी से पकड़े गए पांच बदमाशों को भिवानी सीआईए ने लोहारू की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें छह दिन के पुलिस रिमांड के लिए भेज दिया गया है।
ज्ञात हो कि सोमवार रात्रि को कुड़ल गांव की बैणी से राजस्थान निवासी संदीप, सोनीपत जिले के निवासी सोमवीर, जींद जिले के अनिल, प्रदीप एवं धर्मवीर नामक आरोपियों को भारी हथियारों के जखीरे के साथ उस समय पकड़ा था जब वो किसी बड़ी आपराधिक योजना को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
बुधवार को सीआईए भिवानी ने सभी आरोपियों को लोहारू की अदालत में पेश किया जहां से उन्हें छह दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस रिमांड में प्रदेश की कई आपराधिक वारदातों सहित सोनीपत में गत दिनों हुई कैश वैन की लूट की घटना का पर्दाफाश होने की संभावना है।
विज्ञापन
सीआईए भिवानी थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी आरोपियों को लोहारू की अदालत पेश करने के बाद को छह दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है।