फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जल्द कोर्ट में एप्लीकेशन लगा सकती है सिविल लाइन थाना पुलिस

जल्द कोर्ट में एप्लीकेशन लगा सकती है सिविल लाइन थाना पुलिस

Sun, 16 Jul 2017 12:36 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
जल्द कोर्ट में एप्लीकेशन लगा सकती है सिविल लाइन थाना पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी।
भीम स्टेडियम के स्वीमिंग पुल में 26 जून को हुई पुनीत की मौत के मामले में पुलिस आरोपियों के पोलीग्राफ टेस्ट कराने पर भी विचार कर रही है। इसके लिए जल्द ही कोर्ट में एप्लीकेशन लगाई जा सकती है। दूसरी तरफ, आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचे और डीएसपी से कार्रवाई की गुहार लगाई।
स्वीमिंग पुल में 26 जून को खारियावास वासी युवक पुनीत की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबने से मौत हो गई थी। परिजनों ने तीन युवकों पर योजनाबद्ध तरीके से हत्या करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर तीन के खिलाफ केस दर्ज किया हुआ है। इसी मामले में शनिवार को परिजन पुलिस अधीक्षक से मिलने पहुंचे। पुलिस अधीक्षक के नहीं मिलने पर उन्होंने डीएसपी चंद्रपाल बिश्नोई से मुलाकात कर जांच की मांग की। परिजनों ने बताया कि पुनीत 22 जून को ही हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए पर रहने के लिए गया था। उन्होंने रवि, आशीष और अंकुर पर पुनीत को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया था। बताया था कि शाम 07:05 पर वे उस ेस्वीमिंग के लिए गए है और 07:25 पर शव पानी से बाहर निकाला गया। नहाने के दौरान वहां अनेक युवक और अन्य लोग भी थे। किसी को भी पुनीत डूबते हुए नजर नहीं आया।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि बाहर निकालने वालों ने बताया है पुनीत के शरीर से पानी भी ज्यादा नहीं निकला। महज एक-डेढ़ गिलास ही निकला है। इससे लगता है कि योजनाबद्ध तरीके से घटनाक्रम को अंजाम दिया गया। इस मौके पर मृतक पुनीत के पिता राजेंद्र, दादा भागमल, रामधारी, संजय, मदन सरपंच, सुमित पार्षद, नरेश कुमार, रामभक्त, राकेश बूरा, बंटी चेयरमैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की जांच कर रही सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपियों का पॉलीग्राफ टेस्ट कराने पर भी विचार कर रही है। एसएचओ संजय बिश्नोई ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पालीग्राफ टेस्ट कराने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए कोर्ट से अनुमति लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed