{"_id":"59369d6a4f1c1b15508b45b9","slug":"149675148118-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव पालुवास में हुआ विवाद, आधा दर्जन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव पालुवास में हुआ विवाद, आधा दर्जन घायल
Updated Tue, 06 Jun 2017 05:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक तेज चलाने को लेकर दो समुदायों में विवाद, जमकर बरसाए पत्थर
- गांव पालुवास में हुआ झगड़ा, आधा दर्जन घायल, विवाद के बाद गांव में तनाव, पुलिस तैनात
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी।
बाइक तेज चलाने से टोकने पर हुए विवाद में पहले लाठी-डंडे चले और फिर जमकर पत्थर बरसाए गए। झगड़े में आधा दर्जन को चोट आई। झगड़े के बाद दलित समुदाय के लोग ट्रैक्टर ट्रालियों और टैंपो से लघु सचिवालय पहुंचे और नारेबाजी कर रोष जताते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कुछ युवकों पर दबंगई का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत पर दो नामजद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। विवाद के बाद से गांव में तनाव है और पुलिस फोर्स गांव में तैनात है।
सुबह करीब साढ़े आठ बजे तेज बाइक चलाने को लेकर गांव के समुदायों के युवकों सोनू व मोनू में विवाद हुआ। दोनों के बीच हाथापाई हुई। आरोप है कि मोनू बाद में अपने साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर आया और हमला कर दिया। बाद में पत्थर बरसाए गए। झगड़े में दलित पक्ष के दो-तीन महिलाओं समेत चार-पांच को चोट आई। इनमें युवक सोनू, उसकी माता मणि, महिला राजेश व वीना को चोट आई। दूसरे पक्ष के दो युवक संदीप व एक अन्य को भी चोट आई। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया।
हमले के बाद दलित समुदाय के लोग ट्रैक्टर-ट्राली व टैंपो से लघु सचिवालय पहुंचे। लघु सचिवालय के बाहर नारेबाजी कर दबंगई करने वाले युवकों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल डीएसपी से मिला और सारी बात बताई। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने बताया कि गांव का मोनू नामक युवक उनकी गली में तेज रफ्तार से बाइक चला रहा था। जब उसे उनके युवक सोनू ने टोका तो वह झगड़ा करने लगा और हाथापाई की। उस समय तो छुड़वा दिया गया। उसके दो-तीन घंटे बाद वह अपने कुछ अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडे लेकर आया और हमला किया। दलित बस्ती के घरों पर पत्थर बरसाए। पत्थर लगने से दो-तीन महिलाएं घायल हुई। बीच-बचाव करने आए कुछ अन्य लोगों को भी चोट आई जबकि लाठी-डंडों से हमला करने से युवक सोनू भी घायल हो गया। ग्रामीणों ने मामले में दबंगई करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
उधर दूसरे पक्ष के युवक मोनू व एक अन्य को भी लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। उक्त युवकों व उनके परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों जयंती मनाई गई थी और उसका स्टिकर बाइक पर लगा रखा था। इसीलिए मंगलवार सुबह बाइक रुकवाकर मारपीट की गई।
गांव में तनाव, पुलिस फोर्स तैनात
विवाद के बाद से गांव में तनाव बना हुआ और एक पीसीआर के अलावा अन्य पुलिस फोर्स को गांव में तैनात किया गया है। डीएसपी चंद्रपाल स्वयं भी गांव में निरीक्षण करने पहुंचे और दलित समुदाय के लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।
वर्जन:::
तेज बाइक चलाने को लेकर युवक मोनू और सोनू का झगड़ा हुआ है। सोनू तेज बाइक चला रहा था और मोनू ने उसे टोका। मोनू बाद में अपने कुछ साथियों को बुलाकर लाया और झगड़ा किया है। सुरेंद्र के बयान पर मोनू व सूरज के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
- चंद्रपाल बिश्नोई, डीएसपी हेड क्वार्टर
फोटो 01, 02 व 03