{"_id":"5c55e9ccbdec22736e4ec2b9","slug":"141549134284-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पड़ोसी युवक ने नाबालिग से किया दुष्कर्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़ोसी युवक ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, दी जान से मारने की धमकी
भिवानी। शहर की एक कॉलोनी में पड़ोस के युवक की ओर से 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किए जाने और उसे जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित लड़की की शिकायत पर महिला पुलिस थाने में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
पीड़ित लड़की ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पड़ोस के ही एक युवक ने उसके साथ 2 जुलाई 2018 को गलत कार्य किया और फिर किसी को कुछ बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी ने उसको बदनाम करने का भी डर दिखाया। इसी डर से लड़की ने किसी को कुछ नहीं बताया। इस पर आरोपी युवक का हौसला और बढ़ गया और पांच जुलाई को आरोपी ने फिर से लड़की को अपनी हवश का शिकार बनाया। इसके बाद लड़की सदमे में रहने लगी। परिजनों ने काफी बार मामले की जानकारी लड़की से लेन का प्रयास किया, मगर लड़की डरी सहमी रही। आखिर लड़की ने युवक की हरकतों से तंग आकर परिजनों को बताया। इसके बाद परिजन लड़की को लेकर महिला पुलिस थाने में पहुंचे और आरोपी युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला पुलिस थाने में आरोपी युवक के खिलाफ एससीएसटी व पोस्को एक्ट सहित दुष्कर्म किए जाने के मामले में केस दर्ज कर जांच की जा रही है इस मामले की तहकीकात डीएसपी की ओर से की जाएगी। फिलहाल आरोपी युवक पुलिस गिरफ्त से बाहर है।