फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   परीक्षा में नकल करते हुए 38 को पकड़ा

परीक्षा में नकल करते हुए 38 को पकड़ा

Sun, 09 Jul 2017 12:32 AM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा में नकल करते हुए 38 को पकड़ा
परीक्षा में नकल करते हुए 38 को पकड़ा
विज्ञापन

भिवानी( हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित डीएलएड-वार्षिक प्रणाली (प्रथम वर्ष) और डीएड प्रथम सेमेस्टर (रि-अपीयर) जुलाई-2017 की परीक्षा में शनिवार को नकल के कुल 38 मामले दर्ज किए गए हैं। बोर्ड अध्यक्ष के उड़नदस्ते ने ड्यूटी में कोताही बरतने पर एक सुपरवाइजर को रिलीव कर दिया।

बोर्ड की प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने नारनौल और बोर्ड सचिव अनिल नागर के उड़नदस्ते ने झज्जर के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया था। उन्होंने बताया कि नकल पर अंकुश लगाने के लिए बोर्ड अध्यक्ष के स्पेशल उड़नदस्तों ने सभी जिलों का निरीक्षण किया। इसमेें जिला भिवानी, हिसार, महेंद्रगढ़ और रोहतक के परीक्षा केंद्रों में नकल के 22 केस पकड़े। उन्होंने बताया कि रैपिड एक्शन फोर्स ने चार केस पकड़े और अन्य उड़नदस्तों ने नकल के 12 मामले दर्ज किए है। बोर्ड प्रवक्ता ने बताया कि बोर्ड अध्यक्ष डॉ. जगबीर सिंह के उड़नदस्ते ने ड्यूटी से कोताही बरतने पर सुपरवाइजर रविंद्र, पीआईटी, को रावमावि नारनौल-08 (बी-3) परीक्षा केंद्र से रिलीव किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed