फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रुपयों के लेन-देन को लेकर दुकान में घुसकर किया चाकू से हमला, दी जान से मारने की धमकी

रुपयों के लेन-देन को लेकर दुकान में घुसकर किया चाकू से हमला, दी जान से मारने की धमकी

Fri, 01 Mar 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
रुपयों के लेन-देन को लेकर दुकान में घुसकर किया चाकू से हमला, दी जान से मारने की धमकी
भिवानी। राजपूत धर्मशाला के समीप एक दुकान में घुसकर कुछ युवकों ने रुपयों के लेनदेन को लेकर एक दुकानदार पर चाकू से हमला किया। आरोपियों ने कहीं शिकायत करने पर गोली मारने की धमकी भी दी। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी।
विज्ञापन

हालु बाजार जिंदयान गली निवासी श्रीयांश जैन ने बताया कि उसकी राजपूत धर्मशाला में 21 नंबर दुकान है। उसका प्रदीप गोयल के साथ लेन-देन था। गत 26 फरवरी की दोपहर 2 बजे उसकी दुकान पर प्रदीप गोयल, तरूण व अन्य दो युवक आए और उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि अगर कहीं पर शिकायत की तो उसे गोली मार देंगे। वहीं झगड़े में घायल हुए युवक को उपचार के लिए जिला सामान्य अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने श्रीयांश के बयान दर्ज कर आरोपी युवकों प्रदीप, तरुण व दो अन्य पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed