फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   योगा सेंटर की पड़ताल करने पहुंचे प्राइवेट टीचर व लाइब्रेरी संचालक को जिम संचालक ने कमरे में बंद कर पीटा

योगा सेंटर की पड़ताल करने पहुंचे प्राइवेट टीचर व लाइब्रेरी संचालक को जिम संचालक ने कमरे में बंद कर पीटा

Mon, 11 Feb 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
योगा सेंटर की पड़ताल करने पहुंचे प्राइवेट टीचर व लाइब्रेरी संचालक को जिम संचालक ने कमरे में बंद कर पीटा
योग सेंटर में प्राइवेट टीचर और लाइब्रेरी संचालक को कमरे में बंद कर पीटा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। योग सेंटर के बारे में पूछने पहुंचे दो लोगों को कमरे में बंद कर जिम संचालक और उसके साथियों ने मिलकर बेरहमी से पीटा और उन्हें जातिसूचक शब्द कहे। इस मामले में सिटी पुलिस ने जिम संचालक सहित आधा दर्जन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। वहीं मारपीट में जख्मी हुए युवकों को उपचार के लिए दाखिल कराया गया।

घायल दादरी गेट क्षेत्र की न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी अजय कुमार और उसके साथी प्रवीण मेहरा कोंट रोड स्थित शिव शक्ति जिमखाना में योग सेंटर के बारे में कुछ जानकारी लेने पहुंचे थे। अजय ने बताया कि पीएम योजना के तहत योग सेंटर संचालन संबंधी उन्हें जानकारी मिली थी। जिसको ज्वाइन करने के लिए वे जिम के अंदर पूछने पहुंचे थे। पूछताछ से नाराज जिम संचालक ने उनको गुप्तचर समझकर, वहीं बंधक बना लिया और फिर उनके साथ मारपीट की। बाद में वहां मोहल्ला के लोगों ने इकट्ठा होकर उनका बीच बचाव किया और इलाज के लिए अस्पताल पहुंचा। अजय ने बताया कि वह प्राइवेट टीचर है और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है, जबकि प्रवीण मेहरा की प्राइवेट लाइब्रेरी है। जिम के अंदर कुछ बाहरी युवक भी मौजूद थे, जिन्होंने जिम संचालक के साथ मिलकर उनकी बेरहमी से पिटाई की और जातिसूचक शब्द कहे। सिटी पुलिस ने कोंट रोड शिव शक्ति जिम संचालक रविंद्र शर्मा और पांच छह अन्य युवकों के खिलाफ एससीएसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच डीएसपी वीरेंद्र सिंह को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed