{"_id":"5c44ccf0bdec22121f02fa6c","slug":"131548012784-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कार्यवाहक प्राचार्य पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सरकारी कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने कार्यवाहक प्राचार्य पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। जिले के एक सरकारी कॉलेज में बतौर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के तौर पर काम कर रही एक महिला ने कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य पर छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए हैं। सीएम विंडो की शिकायत के आधार पर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि महिला ने दो साल पहले सीएम विंडो पर शिकायत की थी। इस शिकायत पर अब कार्रवाई हुई है।
एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी नियुक्ति सरकारी कॉलेज में अनुबंध के आधार पर है। सितंबर 2016 में उसके साथ कॉलेज में ही कार्यवाहक प्राचार्य के तौर पर काम करने वाले एक वरिष्ठ प्राध्यापक ने छेड़छाड़ की। जब उसने इसका विरोध किया तो उसके साथ अभद्रता कर जान से मारने की धमकी दी। महिला ने पहले तो बदनामी के डर से मामले को दबाए रखा, मगर आरोपी प्राध्यापक ने फिर ऐसा किया तो उसने इसकी शिकायत पुलिस में की। शिकायत पर कार्रवाई नहीं हुई तो उसने सीएम विंडो पर शिकायत की। अब महिला पुलिस ने केस दर्ज किया है। जांच अधिकारी एएसआई रेखा कुमारी ने बताया कि फिलहाल पीड़ित चतुर्थ श्रेणी महिला सफाई कर्मचारी की शिकायत पर आरोपी प्राध्यापक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जल्द ही पुलिस इस मामले में आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास करेगी। सरकारी संस्थान में महिला चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आने के बाद कॉलेज प्रशासन में भी खलबली मची हुई है। फिलहाल आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही संस्थान में नौकरी कर रहे हैं।