{"_id":"5a0f1e204f1c1ba7678bc27d","slug":"131510940192-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्र 32 साल, चोरी की वारदात 20 से 25","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उम्र 32 साल, चोरी की वारदात 20 से 25
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उम्र 32 साल, चोरी की वारदात 20 से 25
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने 20 से 25 चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले 32 वर्षीय चोर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी बचपन से अकेला ही चोरी करता आ रहा है। चोरी की आदत से तंग पत्नी उसका घर छोड़ चुकी है।
चोरी के आरोप में गिरफ्तार नवीन ढाणा नरसान गांव का रहने वाला है। उसने मात्र नौ साल की उम्र में चोरी करना शुरू किया था। एंटी व्हीकल थेफ्ट पुलिस टीम के इंचार्ज एएसआई कृष्ण मलिक ने बताया कि नौ से 32 साल की उम्र तक उसने दर्जनों घरों में कई चोरी की, लेकिन शुरु से आखिर तक किसी भी साथी को साथ नहीं रखा। क्योंकि नवीन किसी पर विश्वास नहीं करता था और डरता था कि कहीं दूसरा साथी कभी किसी को सुराग न दे दे। टीम इंचार्ज ने बताया कि नवीन को एक अक्तूबर को 7-8 घरों में चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया था। उसे अब रिमांड पर लिया गया। तीन दिनों के रिमांड में उसने विद्यानगर में कमला नामक महिला के घर में चोरी की वारदात कबूल की है। उन्होंने बताया कि इस चोरी के मामले में आरोपी से 1.22 लाख रुपये नगद, चांदी के पांच सिक्के, दो सोने की बाली, दो चांदी के नारियल व एक पाजेब की जोड़ी बरामद की है।
मलिक ने बताया कि नवीन नशा करने के लिए चोरी करता है। नवीन ने शादी भी की, लेकिन चोरी की हरकतों से उसकी पत्नी उसे छोड़ कर चली गई। एएसआई ने बताया कि पहले साइकिल और अब मोपेड पर चोरी का सामान ढोने वाला ये चोर अब बाइक रेहड़ी बना रहा था।
विज्ञापन
फोटो : 15