{"_id":"5a060c064f1c1bdb538bc650","slug":"131510345734-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक की चैकिंग के दौरान कर्मचारी को अगुवा कर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ओवरलोड ट्रक की चैकिंग के दौरान कर्मचारी को अगुवा कर पीटा
Updated Sat, 11 Nov 2017 01:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरटीए कार्यालय के क्लर्क से मारपीट
भिवानी
ओवरलोड वाहनों की जांच कर रहीं एडीसी डॉ. संगीता तेतरवाल की टीम के कर्मचारी को ट्रक चालक और उसके साथियों ने बुरी तरीके से पीट कर खेत में फेंक दिया। वह ट्रक में लदे सामान का वजन कराने जा रहा था।
जानकारी के अनुसार वीरवार मध्य रात्रि एडीसी और आरटीए इंचार्ज डॉ. संगीता तेतरवाल अपनी टीम के साथ लोहारू रोड देवीलाल चौक पर वाहनों की जांच कर रही थीं। इस दौरान उन्होेंने शहर की ओर से बंद बॉडी के ट्रक को चेकिंग के लिए ट्रक को रोका और कांटे पर वजन कराने के लिए आरटीए दफ्तर के डाटा एंट्री ऑपरेटर मोहित को ट्रक के साथ भेजा।
मोहित के साथी कर्मचारी अरुण ने बताया कि जब मोहित ट्रक में बैठ कर वजन कराने गया तो ट्रक ओवरलोड पाया गया। इसके बाद मोहित ने ट्रक को यार्ड में ले जाने को कहा तो ट्रक चालक ट्रक को यार्ड की बजाय शहर से बाहर ले गया और ढाणी माहू गांव के पास खेतों में ट्रक चालक ने ट्रक में बैठे अपने दो अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर बुरी तरह से मारपीट की। वे मोहित को घायल कर उसे खेतों में छोङ़कर फरार हो गए। सूचना के बाद मोहित को जिला अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। मोहित को आईसीयू में रखा गया है।
विज्ञापन
रात को एडीसी की चेकिंग के दौरान एक ट्रक चालक ने अपने दो अन्य साथियों के साथ आरटीओ कार्यालय के कर्मचारी मोहित के साथ मारपीट की है। पुलिस ने ट्रक चालक व उसके दो साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
श्रीभगवान, इंस्पेक्टर, सिटी थाना प्रभारी