फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जर्मनी में पढ़ रहे बेटे का दोस्त बताया, झांसा देकर ले उड़ा लाखों की ज्वैलरी

जर्मनी में पढ़ रहे बेटे का दोस्त बताया, झांसा देकर ले उड़ा लाखों की ज्वैलरी

Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
जर्मनी में पढ़ रहे बेटे का दोस्त बताया, झांसा देकर ले उड़ा लाखों की ज्वैलरी
जर्मनी में पढ़ रहे बेटे का दोस्त बता लाखों की ज्वैलरी ले उड़ा नटवरलाल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सेक्टर 13 निवासी कांफेड से रिटायर स्टेनो अशोक कुमार गनोत्रा को एक युवक ने इस कदर झांसा दिया कि उन्होंने बैंक लॉकर में रखी लाखों रुपये की ज्वैलरी उसे थमा दी। ज्वैलरी लेते ही युवक गच्चा देकर फरार हो गया। यह घटना बुधवार दोपहर की है। रिटायर्ड स्टेनो अशोक कुमार ने बताया कि साढ़े 11 बजे एक युवक उनके घर आया और खुद को जर्मनी में पढ़ रहे उनके बेटे गौरव का दोस्त बताया। युवक ने बताया कि वह अमेरिका में रह रहा है। उसने गौरव से बात कराने का अनुरोध किया। गनोत्रा ने न चाहते हुए भी अपने मोबाइल से युवक की गौरव से बात करा दी। उसने लगभग दो मिनट बात की। इसके बाद युवक ने बताया कि वह सेक्टर में प्रॉपर्टी खरीदना चाहता है और उसने इस काम में मदद मांगी।
इसके बाद युवक ने कहा कि गौरव ने फोन पर बताया कि उनकी (गौरव) मम्मी की ज्वैलरी के डिजाइन बड़े अच्छे हैं और वह अपनी माता के लिए ज्वैलरी भी खरीदना चाहता है। आप एक बार ज्वैलरी का डिजाइन दिखा दो। बकौल अशोक कुमार गनोत्रा, उसने युवक को बताया कि सारी ज्वैलरी बैंक लॉकर में रखी है, इसलिए वे ज्वैलरी नहीं दिखा सकते। मना करने के बावजूद युवक ने बातों का ऐसा जाल बुना कि वह ना नहीं कर सका और युवक को अपनी स्कूटी पर बैठाकर यूको बैंक ले गया और लॉकर से ज्वैलरी के चार आइटम निकाल लिये। युवक ने देखने के बहाने ज्वैलरी अपने हाथ में ले ली। वह अपना हेलमेट भूल गए, दोबारा लाने गए। लेकिन, भरोसा बनाए रखने के लिए युवक वहीं रहा। गनोत्रा ने बताया कि इसके बाद वे लोग हांसी गेट आ गए। वहां उसने यह कहते हुए स्कूटी रुकवा दी कि उसकी माता यहीं-कहीं हैं। उन्हें ज्वैलरी दिखा दूं। इसके बाद वह युवक फुर्र हो गया। उन्होंने बताया कि लॉकर से सोने की दो चेन, दो गले के सेट निकलवाए थे। ज्वैलरी 9-10 तोले वजन की थी। कीमत करीब तीन लाख थी।
विज्ञापन

---
बेहद शातिर था युवक
गनोत्रा ने बताया कि सेक्टर से यूको बैंक तक सफर के दौरान युवक के मोबाइल पर तीन-चार बार कॉल आई। ऐसा जताया कि सभी कॉल गौरव की हैं। वो बातचीत कहता रहा कि गौरव यार चिंता न कर मैंने चाय पी ली। यह भी कहा कि टेंशन न ले। अंकल मुझे ज्वैलरी के डिजाइन दिखाने के लिए ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
शिकायत के लिए पुलिस ने कटवाए चक्कर
ठगी के शिकार सीनियर सिटीजन अशोक कुमार को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के लिए नाकों चने चबाने’ पड़े। ठगी की शिकायत लेकर गनोत्रा पहले सिटी थाने पहुंचे। वहां बताया कि आप सेक्टर में रहते हैं, इसलिए आपका एरिया सेक्टर 13 पुलिस चौकी है। वहां गए तो आनाकानी के बाद शिकायत ले ली। दो घंटे बाद उनके पास फोन आया कि सिविल लाइन थाना के एसएचओ से मिलो। वहां गए तो एसएचओ ने बताया कि यूको बैंक में वारदात हुई है। यह एरिया सिटी थाने के अंतर्गत आता है। इसलिए, आप वहां एफआईआर दर्ज कराओ। इसके बाद वे दोबारा सिटी थाना गए, वहां उन्होंने फिर वही जवाब दिया। सिविल लाइन थाना प्रभारी संजय बिश्रोई ने बताया कि वारदात यूको बैंक हुई है, लिहाजा कार्रवाई सिटी थाना पुलिस करेगी। सिटी थाना प्रभारी से संपर्क किया, लेकिन बात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed