फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   दो घरों से तीन लाख के आभूषण और नकदी चोरी

दो घरों से तीन लाख के आभूषण और नकदी चोरी

Wed, 08 May 2019 12:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
दो घरों से तीन लाख के आभूषण और नकदी चोरी
भिवानी। शहर की दो कॉलोनियों में सोमवार की रात दो घरों को निशाना बनाते हुए चोर करीब तीन लाख के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए। एक जगह तो चोर महज चार मिनट में ही नकदी और आभूषण चोरी किए। सीसीटीवी में चोर का चेहरा तो आया, लेकिन गली में लाइट नहीं होने से चेहरा साफ नहीं है। ऐसे में अभी तक चोर की पहचान नहीं हो सकती है। पुलिस ने चोरी की शिकायत पर मुआयना किया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने मौके से तथ्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पिछले एक माह के दौरान चोरी की करीब 20 वारदातें सामने आ चुकी है।
विज्ञापन

वैश्य कॉलेज के समीप विजय सीमेंट वाली गली में चोरों ने टैक्सी ड्राइवर के मकान को अपना निशाना बनाया। चोर मकान से महज चार मिनट में 70 हजार की नकदी और आभूषण चोरी कर ले गए। विजय सीमेंट वाली गली वासी विनोद कुमार ने बताया कि वे सभी परिवार सहित गुरुग्राम में माता के दर्शन करने गए हुए थे। सुबह वापस आए तो लॉबी का ताला टूटा हुआ था। अलमारी में रखी 70 हजार की नकदी और पुत्रवधु के आभूषण चोरी हो चुके थे। घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा लगा है। फुटेज देखी तो रात करीब 03:52 पर एक युवक दीवार फांदरकर घर में घुसा है। लॉबी के दरवाजे पर लगा ताला तोड़ा है। इसके बाद अलमारी से नकदी और आभूषण चोरी किए है। करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी हुआ है। चोरी की सूचना टीआईटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाया गया। जहां पुलिस टीम ने मौके से तथ्य जुटाए। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


डेढ़ लाख के आभूषण चोरी, करीबियों पर ही शक
चोरों ने बालाजी कॉलोनी गली नंबर तीन में रहने वाली बिजली निगम में अनुबंध आधार एसए लगे हरिदास ने बताया कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सोमवार शाम को करीब साढ़े छह बजे गुरुग्राम में माता के दर्शन करने गया था। सुबह साढ़े नौ बजे वापस आए। वापस आकर देखा तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ था। अंदर कमरे में रखी दोनों अलमारियों को खोलकर सामान बिखेरा हुआ था। हरिदास ने बताया कि चोर अलमारी से करीब तीन तौले सोने की एक चेन, एक सोने की अंगूठी, तीन जोड़ी पायजेब, दो जोड़ी बच्चों की पायजेब, चुटकी, बच्चों के चांदी के कडूले आदि सामान चोरी कर लिए गए। चोरी सामान की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिदास की पत्नी रेखा ने नजदीकियों पर ही शक जताया। परिजनों ने बताया कि चोरों ने सिर्फ उसी अलमारी को फोकस किया जिसमें आभूषण रखे थे। घर में एक और अलमारी भी थी, जिसे छूआ तक नहीं। इस कारण उन्हें किसी नजदीकी पर शक है।

चोरी की शिकायतें मिली हैं। जांच की जा रही है। हमारा प्रयास है कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया जाए।
इंस्पेक्टर अनिल कुमार, एसएचओ, शहर थाना
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed