{"_id":"5c8feb4cbdec2213fc3057fc","slug":"121552935756-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने आई महिला के डेढ़ लाख चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की शादी के लिए खरीदारी करने आई महिला के डेढ़ लाख चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
लोहारू। ढाणी लालपुर से बेटी की शादी के लिए कपड़े खरीदने आई महिला के डेढ़ लाख रुपये चोरी हो गए। चोरी का शक दो महिलाओं पर है। फिलहाल पुलिस शिकायत पर बाजार के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। शिकायत पर चोरी का केस भी दर्ज कर लिया है।
ढाणी लालपुर की महिला रामरती बाई अपनी बहन और लडक़े के साथ लोहारू से लडक़ी की शादी के लिए श्याम फैंसी स्टोर से कपड़े खरीद रही थी कि घर से पीछा कर रही दो अज्ञात महिलाओं ने उसके बैग से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए। जब कपड़े खरीदने के बाद दुकानदार को भुगतान के लिए रुपये देखे तो गायब मिले। जिससे सबके होश उड़ गए। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलि पहुंची और जांच की। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दुकान में महिला के पीछे बैठी दो महिलाओं ने रुपये चोरी किए है। फिलहाल आरोपी महिलाओं को पकड़ने के लिए पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है कि महिलाएं किस ओर गई है। वहीं महिला रामरती और उसके परिजन रुपये चोरी होने से परेशान है।