फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नमक फैक्ट्री के अंदर घुसकर नगदी छीनने के मामले में दो आरोपी युवक गिरफ्तार

नमक फैक्ट्री के अंदर घुसकर नगदी छीनने के मामले में दो आरोपी युवक गिरफ्तार

Fri, 15 Mar 2019 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
नमक फैक्ट्री के अंदर घुसकर नगदी छीनने के मामले में दो आरोपी युवक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। ढाणा रोड से अजीतपुर मार्ग पर एक नमक फैक्ट्री के अंदर से 25 हजार रुपये की नगदी छीनने व मारपीट करने के मामले में दो आरोपी युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पतराम गेट गुमानी लुहार गली निवासी जयंत कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि 13 मार्च की दोपहर बाद 3 बजे वह अपने पार्टनर के लड़के अनुप कुमार के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान दो बाइकों पर सवार होकर कुछ युवक उनके आफिस के अंदर घुस गए। फैक्ट्री के अंदर घुसते ही उन्होंने अनाज के साथ हाथापाई की और मेज की दराज में रखी 25 हजार रुपये की नगदी छीनकर फरार हो गए। जयंत ने आरोप लगाया था कि आरोपी युवकों में मानहेरू निवासी अमित बाहुबली व हांसी निवासी रोहित अन्य दो लड़कों के साथ आया था। इस मामले में सदर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने अमित बाहुबली व रोहित को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed