फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   जिला सामान्य अस्पताल में अनुबंधित आधार पर लगे 17

जिला सामान्य अस्पताल में अनुबंधित आधार पर लगे 17

Sun, 16 Dec 2018 12:43 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
जिला सामान्य अस्पताल में अनुबंधित आधार पर लगे 17

विज्ञापन
भिवानी। सामान्य अस्पताल में सफाई व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए दिए 178 कर्मचारियों की संख्या पर उठ रहे सवाल के बीच सिविल सर्जन ने शुक्रवार को सभी कर्मचारियों की वीडियोग्राफी करवाई गई। सिविल सर्जन ने सामान्य अस्पताल चिकित्सकों की सभी 178 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने की हिदायत दी। सीएमओ ने ड्रेस नहीं पहनने वाले और बिना आई कार्ड वाले कर्मचारियों की क्लास लगाई।
उल्लेखनीय है कि सामान्य अस्पताल में सफाई व्यवस्था, सिक्योरिटी, ऑपरेटर आदि का ठेका दिया हुआ है। 178 कर्मचारियों का ठेका दिया हुआ है। प्रधान चिकित्सा अधिकारी डा. रघुवीर शांडिल्य ने जांच की तो कर्मचारियों की संख्या कम मिली थी। औचक निरीक्षण कर अनुबंधित कर्मचारियों की स्थिति जानी तो 178 में से केवल 110 कर्मचारी ही हाजिर मिले। जबकि पिछले रविवार को औचक निरीक्षण में केवल 68 कर्मचारी ही हाजिर पाए गए थे। ठेकेदार द्वारा अनुबंधित कर्मचारियों की भर्ती में गड़बड़ी की आशंका के चलते पीएमओ ने इस मामले की रिपोर्ट भी स्वास्थ्य महा निदेशालय को भेज दी थी।
विज्ञापन

अब इसी मामले में सिविल सर्जन कार्यालय ने कड़ा संज्ञान लेते हुए छह सदस्यीय चिकित्सा अधिकारियों की टीम का गठन किया। जिसने शुक्रवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की वीडियोग्राफी की। पहले ठेकेदार को सूचना देकर सभी 178 कर्मचारियों को बुलाया गया। सभी के चेहरे और नाम की वीडियोग्राफी की गई। इसी दौरान सिविल सर्जन डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता ने सामान्य अस्पताल के स्टाफ सदस्यों की 178 कर्मचारियों की अलग-अलग ड्यूटी लगाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना ड्रेस और बिना आई कार्ड के मिले कर्मचारी, लताड़ा
जब 178 कर्मचारियों को बुलाया गया तो इनमें काफी ऐसे थे जो बिना ड्रेस में थे और कुछ के पास आई कार्ड तक नहीं था। इस पर सिविल सर्जन डा. आदित्य स्वरूप ने फटकारते हुए वहां से हटाया और कहा कि जो पूरी ड्रेस में होगा और जिसके पास आई कार्ड होगा वहीं ड्यूटी करेगा।
ये बोले नोडल अधिकारी
इस संबंध में आउट सोर्सिंग नीति के नोडल अधिकारी डॉ. एसके कौशिक ने बताया कि उनका हमेशा प्रयास रहता है कि वे किसी भी स्तर पर किसी तरह की अनियमितताएं नहीं होने दें और चिकित्सा सेवाओं के लिए बेहतर सेवाएं मुहैया कराएं। आउट सोर्सिंग नीति के तहत लगे कर्मचारियों की उपस्थिति और उनकी कार्यप्रणाली पर वे अपने स्तर पर कोई भी कोताही नहीं होने देंगे।

आज ठेके पर लगे सभी 178 कर्मचारियों की वीडियोग्राफी करवाई गई है। अस्पताल प्रबंधन को इनकी जरूरत अनुसार ड्यूटी लगाने के लिए कहा गया है। हमारा कार्य उन्हें कर्मचारी देना है, अब उनसे काम लेना तो प्रधान चिकित्सा अधिकारी का कार्य है। कर्मचारियों की बेहतर तरीके से ड्यूटी लगाकर उनकी सेवाएं लेनी चाहिए ताकि आमजन को फायदा हो। वह स्वयं भी समय-समय पर निरीक्षण करेंगे।
डा. आदित्य स्वरूप गुप्ता
सिविल सजर्भन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed