{"_id":"5cd5ca80bdec22071b389b2c","slug":"11557514880-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
छेड़छाड़ से परेशान युवती ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी। दूध डेयरी संचालक का अपहरण कर मारपीट मामले में शुक्रवार को नया मोड़ आ गया। बवानीखेड़ा क्षेत्र की एक युवती ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। लड़की के परिजनों ने डेयरी संचालक पर बेटी को तंग करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। नौ अप्रैल को ही पुलिस ने युवक पर छेड़छाड़ का भी केस दर्ज किया था। युवती के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।
उल्लेखनीय है कि आठ मई की देर शाम को बवानीखेड़ा में दूध की डेयरी चलाने वाले युवक का अपहरण कर मारपीट की गई थी। कार में पांच-छह युवकों ने अपहरण किया था। घायल युवक को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने कार बरामद की थी, जिसमें खून बिखरा था। मामले में आरोपी पांच युवकों को वीरवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया था। वहीं आठ को हुए अपहरण के मामले में नौ मई को बवानीखेड़ा की 19 वर्षीय युवती ने डेयरी संचालक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए तंग करने के आरोप लगाए।
शुक्रवार को मामले में नया मोड़ आ गया और युवती ने घर में ही चौबारे में बने कमरे में पंखे से चुन्नी बांध फंदा लगा लिया। सूचना पर शुक्रवार सुबह करीब सात पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल लाई। मृतका पढ़ाई छोड़ने के बाद घर पर ही रहती थी। उसके पिता का आरोप है कि पड़ोस में एक 22 वर्षीय डेयरी संचालक उनकी लड़की को पिछले काफी अर्से से फोन पर परेशान करता था। इसी से तंग आकर बेटी ने खुदकुशी कर ली। बवानीखेड़ा पुलिस ने शव का भिवानी जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद उसके पिता के बयान दर्ज कर आरोपी डेयरी संचालक संजय के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया। वहीं आरोपी युवक संजय सामान्य अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
मृतक लड़की के पिता के बयान पर आरोपी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने पर केस दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की सही वजह साफ हो पाएगी। पुलिस को ऑनर किलिंग जैसा फिलहाल कोई मामला नजर नहीं आया है।
-सुनील कुमार, थाना प्रबंधक बवानीखेड़ा पुलिस।