{"_id":"5c0976dcbdec2241a533ba30","slug":"11544124124-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 टीमें, चार दिन में साढ़े तीन क्विंटल पॉलीथिन जब्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
10 टीमें, चार दिन में साढ़े तीन क्विंटल पॉलीथिन जब्त
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। पॉलीथिन मुक्त अभियान के तहत प्रशासन की 10 टीमें पिछले चार दिन से शहर में जांच अभियान चला रही है। अब तक करीब साढ़े तीन क्विंटल पॉलीथिन जब्त की जा चुकी है। वीरवार को भी शहर के बाजारों में अभियान चलाया गया।
डीसी ने पॉलीथिन मुक्त अभियान के तहत विभिन्न विभागों की 10 टीमों का गठन किया हुआ है। इनमें नगर परिषद, मार्केट कमेटी, नायब तहसीलदार, बीडीपीओ, सेल्स टैक्स, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीमें शामिल है। टीमें लगातार जांच अभियान चला रही है। वीरवार को नगर परिषद की टीम ने किरोड़ीमल मंदिर, नया बाजार क्षेत्र में अभियान चलाया और पॉलीथिन जब्त की। अभियान के बाद सीटीएम ने सभी विभागों की बैठक ली और पॉलीथिन मुक्त शहर अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। नगर परिषद के कर्मचारी रमेश, जसबीर ने बताया कि पिछले चार दिन से लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी चलता रहेगा। मौके पर चालान किए जाते है। चालान के आधार पर नप कार्यालय में दुकानदारों पर जुर्माना किया जाएगा।