फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   नौ करोड़, 99 लाख, 98 हजार का डाक से आया डीडी, अज्ञात पर केस दर्ज

नौ करोड़, 99 लाख, 98 हजार का डाक से आया डीडी, अज्ञात पर केस दर्ज

Mon, 19 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Mon, 19 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
नौ करोड़, 99 लाख, 98 हजार का डाक से आया डीडी, अज्ञात पर केस दर्ज

विज्ञापन

भिवानी। भिवानी सेंटर को-ऑपरेटिव बैंक में डाक से आए नौ करोड़ 99 लाख 98 हजार रुपये के डीडी से सबके होश उड़े हैं। डीडी पंजाब सिंध बैंक का था। जांच में फर्जी फर्जी पाए जाने पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार 18 मई को दी भिवानी को-ऑपरेटिव बैंक के पास डाक से नौ करोड़ 99 लाख 98 हजार का डीडी पहुंचा। यह पंजाब सिंध बैंक की शाखा 38-39 नारायण नई दिल्ली का था। जिसके बाद को-ऑपरेटिव बैंक ने जांच के लिए डीडी को पंजाब सिंध बैंक भेजा गया। जहां से इसे मुख्यालय भेजा गया। डीडी की जांच की गई तो यह फर्जी पाया गया। अब इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना में दी गई है। पुलिस ने पंजाब सिंध बैंक के गुरुग्राम स्थित मुख्यालय की मैनेजर रश्मिता क्वात्रा की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में जांच अधिकारी एएसआई अनिल कुमार ने बताया कि अभी जांच की जाएगी कि यह डीडी आया कहां से है और कहां बना। पूरी जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी कि किसने भेजा है और उसका क्या उद्देश्य था।
विज्ञापन


चोरी की आरोपी महिला गिरफ्तार
भिवानी। सदर थाना क्षेत्र के गांव पालुवास में एक मोबाइल कंपनी के टॉवर से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 03 अक्तूबर को गांव पालुवास में लगे वोडाफोन टॉवर से सामान चोरी कर लिया गया था। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया था। इसी मामले में पुलिस ने बवानीखेड़ा बस स्टैंड से बिमला को गिरफ्तार किया है। थाना सदर के एसआई प्रेम कुमार ने महिला को काबू किया। उन्होंने बताया कि महिला को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed