फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   - लेबर को देने के लिए बैंक से निकलवाए थे डेढ़ लाख

- लेबर को देने के लिए बैंक से निकलवाए थे डेढ़ लाख

Thu, 19 Jul 2018 01:10 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
- लेबर को देने के लिए बैंक से निकलवाए थे डेढ़ लाख
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। चिड़ियाघर मोड़ पर स्थित आईसीआईसीआई बैंक से रुपये निकलवाकर निकले फैक्टरी मालिक से बाइक सवार नकाबपोशों ने एक लाख रुपये लूट लिये। लूट पुलिस पोस्ट से महज 10 कदम की दूरी पर हुई। पीड़ित के साथ मारपीट की गई। मगर हैरान करने वाली बात है कि आसपास के किसी भी व्यक्ति ने लूट या मारपीट की घटना को नहीं देखा। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाले। फुटेज में पीड़ित पैसे लेकर निकलता तो दिख रहा है लेकिन लूट की वारदात कहीं नजर नहीं आ रही। इसके चलते पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है। इसी कारण शिकायत दिए जाने के बावजूद मामला दर्ज नहीं हो पाया था।
जानकारी के अनुसर बैंक कॉलोनी निवासी संजय कुमार ने बताया कि मैने तिगड़ाना मोड़ पर पीपी प्लांट लगाया हुआ है। प्लांट में काम करने वाले मजदूरों को सैलरी देनी थी तो वह आईसीआईसीआई बैंक से रुपये निकलवाने के लिए सुबह करीब 11 बजे आया था। बैंक से उसने डेढ़ लाख रुपये निकलवाए थे। उसने एक लाख रुपये एक जेब में तो 50 हजार रुपये दूसरी जेब में रख लिये। बैंक से निकलते ही मैने रोड पार किया ही था कि महम गेट की तरफ से एक बाइक पर सवार तीन नकाबपोश युवक आए। बाइक से दो युवक उतरे और उससे छीनाझपटी कर जेब से एक लाख रुपये निकालकर ले गए। इस दौरान उसकी टी-शर्ट भी फट गई। उसने बताया कि घटना चिड़ियाघर मोड़ पर स्थित पुलिस पोस्ट से चंद कदम दूरी पर हुई है। वह तुरंत वहां पर तैनात होमगर्ड के पास पहुंचा और मामले की जानकारी दी। उसके बाद थाने पहुंचा। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अजित सिंह व सीआईए टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

भीड़ ने किया लूट की वारदात को देखने से इंकार
जिस जगह पर लूट की वारदात हुई पीड़ित बता रहा है वहां पर काफी भीड़ रहती है। रेहड़ी के अलावा दुकान भी है। पुलिस ने आसपास पूछताछ की तो किसी ने भी लूट की वारदात को होते हुए देखने से मना कर दिया है। जिससे मामला संदिग्ध भी नजर आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में नहीं आई लूट की कोई वारदात
थाना सिविल लाइन प्रभारी अजित ने बताया कि उन्होंने बैंक की सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें बैंक कॉलोनी निवासी संजय रुपये निकलवाकर बैंक से निकलता हुआ नजर आ रहा है। उसके बाद आगे वह नहीं दिखाई दे रहा किस साइड गया है। उसके बाद उन्होंने साथ लगती दुकान की सीसीटीवी फुटेज देखी तो उसमें भी वह जाता हुआ दिखाई दे रहा है, जहां वारदात की घटना बता रहा है, सीसीटीवी कैमरे में कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा है। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
पुलिस के लिए सिरदर्द बन रही लूट की घटनाएं
जिला पुलिस के लिए लूट की वारदात सिरदर्द बनती जा रही हैं। जिले में कई ऐसी बड़ी लूट की वारदात हो चुकी हैं जो आज तक ट्रेस नहीं हुई हैं। पुलिस लूट की वारदातों को ट्रेस करने के लिए पूरा जोर भी लगा चुके लेकिन कोई सफलता पुलिस को हाथ नहीं लगी। पुलिस गत दिना 10 लाख चांदी लूट की वारदात को ट्रेस करने में कामयाब जरूर हुई है।
चर्चित लूट की घटनाएं
माल गोदाम रोड पर 4 दिसंबर 2015 को बाइक सवार बदमाशों ने सोना व्यापारी राजेश से उस समय हवाई फायर कर 25 लाख नगद लूट व 10 लाख के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की जिला पुलिस अलावा, हिसार आईजी टीम, गुड़गांव की टीम ने भी जांच की लेकिन आज तक कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।
- खरक चौकी एरिया में बाइक सवार बदमाशों ने 16 मई 2018 को ट्रक चालक से मारपीट करके 11 हजार रुपये व मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए थे। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी लेकिन आज तक बदमाशों का पुलिस सुराग नहीं लगा पाई है।
- लोहानी के पास पोल्ट्री फार्म के मालिक रोहतक सेक्टर-4 निवासी पोहकर सिंह से 16 मई 2015 को अज्ञात बदमाशों ने अगवा कर एक लाख 82 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। पुलिस द्वारा बदमाशों को पकड़ना तो दूर की बात उनका सुराग भी नहीं लगा पाई है।

मालगोदाम रोड लुटेरों के निशाने पर
मालगोदाम रोड लुटेरों के हमेशा निशाने पर रहता है क्योंकि आभूषण व्यापारी दिल्ली से सामान लाने के लिए ट्रेन से जाते और आते हैं। जिनकी रैकी कर बदमाश वारदातों को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। लूट की वारदात के बाद भी पुलिस प्रशासन की तरफ से मालगोदाम रोड पर सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। यहां पर सर्राफा व्यापारियों को ही लुटेरे अपना निशाना बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed