Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Out-of-control dumper truck destroys 10 shops; driver in custody

Raebareli News: बेकाबू डंपर ने 10 दुकानें तोड़ीं, चालक हिरासत में

Wed, 04 Nov 2026 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 04 Nov 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control dumper truck destroys 10 shops; driver in custody
अमावां। रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर तकिया चौराहे के पास सोमवार रात करीब एक बजे बेकाबू डंपर ने एक के बाद एक 10 दुकानों को तोड़ दिया। हादसे में दुकानों में रखा सामान पूरी तरह तहस-नहस हो गया। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि हादसे के समय दुकानें बंद थीं और दुकानदार घर जा चुके थे। आसपास मकान बनाकर रह रहे लोग भी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर डंपर कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

तकिया चौराहे पर कई लोग गुमटी व टिनशेड रखकर किराना, मोबाइल, होटल और कॉस्मेटिक की दुकानें चलाते हैं। सोमवार रात करीब एक बजे डंपर अयोध्या से कबरई जा रहा था। चौराहे के पास चालक को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर एक के बाद एक 10 दुकानों को तोड़ता चला गया। टक्कर इतनी तेज थी कि दुकानें व उनमें रखा सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

चौराहे के आसपास कुछ लोग मकान बनाकर रहते हैं। उनका कहना है कि डंपर दुकानों को तोड़ते हुए रुक गया, वरना उनके मकान भी इसकी चपेट में आ सकते थे। हादसे के बाद चौराहे पर अफरातफरी मच गई। जानकारी मिलने पर दुकानदार रात में ही मौके पर पहुंचे और नुकसान देखकर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित दुकानदार सलमान, जयशंकर, प्रेम, नीर, शिवम, पवन व भीम ने बताया कि हादसे में उनकी दुकानें टूट गई हैं। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकानें उजड़ने से उनके सामने परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है।

रसेहता गांव निवासी समाजसेवी बबलू सिंह ने जिला प्रशासन से पीड़ित दुकानदारों को तत्काल आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। सीओ सदर आशीष निगम ने बताया कि तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed