{"_id":"59aef9774f1c1b80078b4707","slug":"11504639351-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परचून सप्लायर की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परचून सप्लायर की सड़क हादसे में मौत
Updated Wed, 06 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परचून सप्लायर की सड़क हादसे में मौत
भिवानी। रामगंज मोहल्ला निवासी परचून सप्लायर की खरक गांव के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। परचून सप्लायर खरक गांव में सामान की सप्लाई कर घर लौट रहा था कि इस दौरान अज्ञात वाहन ने उसके मोपेड़ को टक्कर मारकर फरार हो गया।
सोमवार रात करीब 10 बजे भिवानी-रोहतक रोड पर खरक गांव से कुछ आगे ही रामगंज मोहल्ला वासी 32 वर्षीय जितेंद्र की मोपेड़ को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतक के भाई दीपक ने बताया कि वहां से गुजरने वाले लोगों ने उसे संभाला और इसकी सूचना परिजनों व पुलिस को दी। सूचना मिलते ही परिजन व पुलिस मौके पर पहुंच गई। खरक पुलिस चौकी जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मृतक के भाई दीपक के बयान के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।