{"_id":"5c6b019ebdec2211813741c7","slug":"111550516638-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के 13 दिन बाद दर्ज हुआ डंपर चालक के खिलाफ केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के 13 दिन बाद दर्ज हुआ डंपर चालक के खिलाफ केस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत के 13 दिन बाद लोहारू पुलिस ने आरोपी डंपर चालक पर केस दर्ज किया है। मृतक के पिता ने मामले की शिकायत एसपी को दी। पीड़ित ने पुलिस थाना प्रभारी द्वारा शिकायत लेने से मना करने के आरोप लगाए। इसके बाद एसपी के निर्देश पर लोहारू पुलिस ने सड़क दुर्घटना में युवक की मौत पर केस दर्ज हुआ।
महेंद्रगढ़ जिला सतनाली क्षेत्र की ढाणी कुम्हारान निवासी राधेश्याम ने बताया कि 5 फरवरी को उसका 21 वर्षीय बेटा दीपक मोटरसाइकिल से उसे खुबीनगर आ रहा था। जब वह सोहासड़ा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचा तो पीछे से आ रहे डंपर ने उसे ओवरटेक करते हुए अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे उसके लड़के दीपक की डंपर से टक्कर हो गई। गंभीर रूप से जख्मी दीपक को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद 6 फरवरी को उसके बेटे का शव पोस्टमार्टम के बाद उसे दिया गया। जबकि श्याम सुंदर नामक व्यक्ति के हस्ताक्षर कराकर अगले दिन थाने आने के लिए बोला। मगर अगले दिन थाने पहुंचा तो राधेश्याम की शिकायत लेने से थाना अध्यक्ष ने मना करते हुए मामला खत्म होने की बात कही। इस मामले में 14 फरवरी को डीएसपी से मिलने का समय दिया गया, मगर वहां उसे 19 फरवरी को आने के लिए बोले। फिर मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी गई। पुलिस अधीक्षक ने मामले में संज्ञान लेते हुए इस मामले में लोहारू पुलिस थाने को केस दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद लोहारू पुलिस ने सड़क हादसे में युवक की मौत मामले में डंपर चालक के खिलाफ लारवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया।