फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   एसएचओ ने दुकानदार को पीटा, खफा दुकानदारों ने मार्केट बंद कर एक घंटा किया रोड जाम

एसएचओ ने दुकानदार को पीटा, खफा दुकानदारों ने मार्केट बंद कर एक घंटा किया रोड जाम

Thu, 01 Nov 2018 01:03 AM IST
Updated Thu, 01 Nov 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
एसएचओ ने दुकानदार को पीटा, खफा दुकानदारों ने मार्केट बंद कर एक घंटा किया रोड जाम

विज्ञापन
भिवानी। हांसी गेट पर सड़क किनारे खड़ी टाटाएस गाड़ी के चालक को ढूंढ रही पुलिस ने स्कूटी हटाने आए एक दुकानदार को चालक समझकर पीटा दिया। दुकानदार की पिटाई से खफा दुकानदारों ने मार्केट बंद कर चौक पर ही जाम लगा दिया। जिससे करीब एक घंटे तक मुख्य चौक जाम लगा रहा। एसएचओ सिविल लाइन पर मारपीट का आरोप लगाने के साथ अपशब्द भी कहने की बात दुकानदारों ने कही। डीएसपी जगत सिंह मोर मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
हांसी गेट चौक दोपहर के समय क दुकान के बाहर टाटा एस गाड़ी खड़ी थी। जाम के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस कर्मी टाटा एस को हटवाने के लिए चालक को खोजना लगे। इसी बीच मोबाइल शॉप मालिक शुभम शर्मा टाटा एस के पास खड़ी अपनी स्कूटी के पास जा पहुंचे। पुलिस वालों ने बिना पूछताछ किए ही उनकी धुनाई शुरू कर दी। जब इस बात की जानकारी मार्केट के दुकानदारों को हुई तो विरोध स्वरूप अपनी दुकानें बंद कर दी और सड़क पर उतर हांसी गेट चौक पर जाम लगा दिया। मुख्य चौक पर जाम लगने से मार्ग के दो ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सूचना पर शहर थाना प्रभारी बिक्रम सिंह, एसएचओ ट्रैफिक प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे और दुकानदारों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन दुकानदार कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे तक मार्ग जाम रहा और दुकानदारों ने वाहनों को नहीं निकलने दिया। बाद में डीएसपी जगत सिंह मोर मौके पर पहुंचे और मार्केट प्रधान प्रेम सिंह से बातचीत कर दुकानदारों को समझाया। करीब चार बजे दुकानदार जाम खोलने को तैयार हुए और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

उचित कार्रवाई का दिया है आश्वासन
हांसी गेट मार्केट प्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि दुकानदार को एसएचओ ने बेवजह पीटा। अब डीएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हम चाहते है कि दुकानदार को न्याय मिले और इस तरह की बेवजह की मारपीट पर रोक लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed