{"_id":"5b64b24a4f1c1b66428b5ca9","slug":"111533325898-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्यारोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2016 में की थी अमीत सैनी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्यारोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर 2016 में की थी अमीत सैनी की हत्या
Updated Sat, 04 Aug 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। लोहारू निवासी अमित सैनी को अगवा कर हत्या करने वाले आरोपी टींकू उर्फ आकाश को भिवानी सीआईए ने दो साल बाद अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस अन्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। एसपी ने बताया कि सीआईए पुलिस ने ही लोहारू क्षेत्र निवासी टींकू उर्फ आकाश नेहरा को अहमदाबाद से गिरफ्तार किया है और उसके भिवानी लाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि टींकू उर्फ आकाश नेहरा ने अमित की हत्या उसे रेलवे स्टेशन पर थप्पड़ मारने के चलते की थी। पुलिस आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर हासिल करेगी। एसपी ने बताया कि इन दोनों हत्यारों की गिरफ्तारी के बाद पूछताछ की जाएगी और उम्मीद है कि पूछताछ में अवैध हथियारों की बरामदगी के साथ अन्य बड़ी वारदातों का खुलासा हो सकता है।
यह है मामला
लोहारू निवासी बाबूलाल सैनी ने 17 जुलाई को लोहारू थाने में शिकायत देते हुए बताया था कि उसका बेटा अमित सैनी 28 जून से उस समय से लापता है जब उसे उसका साथी योगेंद्र उर्फ बच्ची घर से बुलाकर ले गया था। उस समय बाबूलाल ने शक जाहिर करते हुए कहा था कि योगेंद्र और उसके साथियों ने उसके बेटे की अपहरण के बाद हत्या कर दी होगी। मामले में पुलिस ने लोहारू निवासी रोहित को काबू किया तो उसने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। उसके बाद पुलिस ने आरोपी मिंटू जाखड़, योगेंद्र उर्फ बच्ची को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में मुख्यारोपी की तलाश में जुटी हुई थी जिसे शुक्रवार को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया है।